त्योहार के मद्देनज़र परिवहन विभाग की विशेष तैयारी
गाजियाबाद| होली के त्योहार पर गाजियाबाद-साहिबाबाद समेत आसपास से लाखों लोग अपने घर जाते है। होली पर यात्रियों को घर जाने में परेशानी न हो, इसके लिए निगम ने 300 अतिरिक्त बस चलाने की योजना बनाई है। इनका संचालन आनंद विहार दिल्ली और क्षेत्रीय प्रबंधक केसरी नंदन चौधरी ने बताया कि इन बसों में एसी शताब्दी और साधारण श्रेणी की बसें भी होंगी, ताकि यात्रियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सुविधा मिल सके। यात्रियों की उपलब्धता के अनुसार बसों को विभिन्न मार्गों पर चलाया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि आवश्यकता पड़ने पर रात में भी आनंद विहार और कौशांबी से बसों का संचालन जारी रहेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि त्योहार के समय पर सभी बसें लगातार संचालन में रहे और कोई भी बस ऑफ रोड न रखी जाए। इसके लिए चालकों और परिचालकों की छुट्टियां विशेष परिस्थितियों को छोड़कर स्वीकृत नहीं की जाएंगी।
प्रत्येक डिपो पर बनाए जाएंगे कंट्रोल रूम
त्योहार के दौरान चलने वाली अतिरिक्त बसों की निगरानी के लिए सभी डिपो पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे। 24 घंटे कंट्रोल रूम चालू रहेगा और तकनीकी टीम भी तैनात रहेगी। ऑन रोड यदि किसी बस में तकनीकी दिक्कत आती है तो कंट्रोल रूम में जानकारी पर तत्काल बसों को ठीक करने की सुविधा मुहैया कराई जा सकेगी। आनंद विहार बस स्टेशन पर भी तकनीकी टीम और पुलिस बल की व्यवस्था रहेगी। सभी वाहनों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र और अन्य जरूरी उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही ई-टिकटिंग मशीनों में अतिरिक्त मार्ग फीड करने और जरूरत पड़ने पर मैन्युअल टिकट की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।

संसद में हंगामा: हर मिनट ढाई लाख, जनता के करोड़ों स्वाहा!
हादसे के बाद प्रशासन सख्त, सुपरवाइजर पर गिरी गाज और कंपनी हुई ब्लैकलिस्ट
शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव! प्रल्हाद जोशी ने संभाला कार्यभार
'न कर्फ्यू-न दंगा, सब चंगा', योगी के बयान से मैनपुरी की सियासत गरमाई
कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा खुलासा! बोले- आंदोलन के पहले दिन इस्तीफा देना चाहते थे धर्मेंद्र प्रधान
अनियंत्रित कार बनी मौत का जाल, तालाब में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई