बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
बिलासपुर छात्र अपहरण मामला सिविल लाइन क्षेत्र से सामने आया है, जहां गर्लफ्रेंड से बात करने के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। रिंग रोड स्थित सेंट फ्रांसिस स्कूल के बाहर 10वीं के छात्र का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, अमेरी रोड निवासी हर्ष द्विवेदी मेडिकल एजेंसी संचालित करते हैं। उनका बेटा यज्ञ द्विवेदी 11 फरवरी की सुबह स्कूल से पढ़ाई पूरी कर घर लौट रहा था। तभी उसके साथ पढ़ने वाला एक नाबालिग अपने साथी और लक्ष्य आहूजा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि तीनों ने छात्र को चाकू की नोक पर जबरन कार में बैठा लिया।
इसके बाद आरोपियों ने छात्र पर एक नाबालिग की गर्लफ्रेंड से बात करने का आरोप लगाया। वे उसे सुनसान जगह पर ले गए और बेरहमी से मारपीट की। घायल छात्र को वहीं छोड़कर सभी फरार हो गए। हालांकि, छात्र किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना बताई।
परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की और मुख्य आरोपी लक्ष्य आहूजा को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है।

पश्चिम बंगाल में भाजपा के समर्थन में उतरे डॉ. मोहन यादव, जनसभा को किया संबोधित
राहुल गांधी की 6 गारंटियां: तमिलनाडु की महिलाओं और छात्रों को हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये।
प्रशासन का सख्त एक्शन: बिना लाइसेंस चल रही चांदी रिफाइनरी सील, मौके से आधुनिक मशीनें बरामद।
ईरान की सख्ती: अब जहाजों को लेनी होगी IRGC की इजाजत
महिला आरक्षण पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस-RJD-SP पर निशाना
साहब की बहाली के लिए बाबू ने मांगी घूस: 40 हजार रुपये के साथ पकड़े गए स्थापना शाखा प्रभारी।
अनुभव का सम्मान या परीक्षा का दबाव? पात्रता परीक्षा पर मप्र के शिक्षकों ने खोला मोर्चा
ग्रामीणों की बहादुरी से बची दो जानें, लेकिन अंचल और पूनम को नहीं बचा सका कोई
"सस्पेंड करो या कोर्ट झेलने को तैयार रहो" - भाजपा नेता संतोष परवाल की तीखी चेतावनी
Health Tips: पाचन तंत्र को लोहे जैसा मजबूत बना देगा 30/30/3 नियम, आज ही करें ट्राई।