सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
रायपुर, सुकमा कलेक्टर अमित कुमार ने आज रविवार को दोरनापाल इलाके का दौर कर शासकीय योजनाओं की जमीनी हक़ीकत का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का वास्तविक लाभ तभी सुनिश्चित होता है जब अधिकारी जमीनी स्तर पर पहुँचकर व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन करें।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के औचक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की। गर्मी के सीजन को ध्यान में रखते हुए मरीजों के लिए कूलर की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा लंबित जननी सुरक्षा योजना के भुगतान में शीघ्रता लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं सुरक्षित संस्थागत प्रसव को स्वास्थ्य तंत्र की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी मरीज को उपचार हेतु असुविधा न हो।
आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद किया तथा ‘तिरंगा भोजन’ और ‘सुपोषण चौपाल’ की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने जर्जर भवनों के जीर्णाेद्धार, नियमित वजन मापन और कुपोषण उन्मूलन के लिए समन्वित प्रयासों के निर्देश दिए।
पीडीएस गोदाम निरीक्षण के दौरान चावल की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया तथा ई-केवाईसी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, ताकि पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न उपलब्ध हो सके। राजस्व विभाग की समीक्षा में नवीन तहसील कार्यालय हेतु उपयुक्त स्थल चयन प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार होती हैं, बल्कि वे हमारे जीवन को दिशा देने वाली सच्ची मित्र भी होती हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।