Biz Updates: एपल मुंबई के बोरीवली में खोलेगा नया स्टोर, NSE पर ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
आईफोन निर्माता एपल ने मुंबई के बोरीवली में अपने आगामी रिटेल स्टोर के लिए बैरिकेड का अनावरण कर दिया है। कंपनी ने बताया कि यह भारत में उसका छठा और मुंबई में दूसरा आधिकारिक स्टोर होगा। एपल के अनुसार, ‘एपल बोरीवली’ स्टोर का उद्घाटन गुरुवार, 26 फरवरी को किया जाएगा। इससे पहले कंपनी ने अप्रैल 2023 में मुंबई और दिल्ली में अपने पहले दो रिटेल स्टोर शुरू किए थे। इसके बाद एपल ने 2025 में भारत में विस्तार को गति देते हुए बेंगलुरु के हेब्बल, पुणे के कोरेगांव पार्क और हाल ही में नोएडा में नए स्टोर खोले थे। कंपनी ने बताया कि बोरीवली स्टोर के बैरिकेड पर मोर से प्रेरित विशेष विजुअल आइडेंटिटी का इस्तेमाल किया गया है, जिसे पहली बार बंगलूरू हेब्बल स्टोर के उद्घाटन के दौरान पेश किया गया था और बाद में पुणे व नोएडा स्टोर्स में भी अपनाया गया।
एनएसई पर निवेशकों के ट्रेडिंग खातों ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार किया
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर पंजीकृत निवेशकों के ट्रेडिंग खातों ने एक बड़ा मील का पत्थर हासिल करते हुए फरवरी 2026 में 25 करोड़ (250 मिलियन) यूनिक क्लाइंट कोड (UCC) का आंकड़ा पार कर लिया है। एक्सचेंज ने आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी।एनएसई के अनुसार, पूंजी बाजार में भागीदारी की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है, जिसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि हाल का एक करोड़ नए खाते महज दो महीनों में जुड़े हैं। वहीं, कुल खातों के लगभग 20 प्रतिशत यानी अंतिम पांच करोड़ खाते पिछले 16 महीनों में ही जोड़े गए हैं। एक्सचेंज ने बताया कि 31 जनवरी 2026 तक यूनिक पंजीकृत निवेशकों की संख्या 12.7 करोड़ थी, जिसने 22 सितंबर 2025 को 12 करोड़ का आंकड़ा पार किया था। एनएसई ने यह भी स्पष्ट किया कि कई निवेशक अलग-अलग ब्रोकर के साथ एक से अधिक खाते रखते हैं, इसलिए कुल ट्रेडिंग खातों की संख्या यूनिक पंजीकृत निवेशकों की तुलना में अधिक होती है।

ममता बनर्जी का ऐलान, बोलीं- बंगाल के बाद दिल्ली हमारी
रेल यात्रियों का बुरा हाल: जबलपुर रूट की स्पेशल ट्रेनें घंटों लेट
रिपोर्ट लेट, पानी गंदा: शहर में पेयजल संकट पर हल्ला बोल
महिला आरक्षण मुद्दे पर गर्माई राजनीति, कांग्रेस का 26 अप्रैल को पैदल मार्च
कुर्सी की लड़ाई के बीच डिप्टी CM का बड़ा बयान, ‘हवा खाने नहीं आया’
बिहार विधानसभा में बहुमत की जंग, दोनों पक्षों की परीक्षा
गांवों को ‘आत्मनिर्भर बस्तियों’ में बदलने की योजना
जय शाह और BCCI ने सोशल मीडिया पर दी खास बधाई
“भय जाने वाला है…” अमित शाह के बयान से गरमाई सियासत