CG Weather: छत्तीसगढ़ में न बारिश, न तूफान! आने वाले दिनों में फिर बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम का पूरा अपडेट
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मौसम स्थिर बना हुआ है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शुष्क मौसम का असर देखने को मिल रहा है और मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. हालांकि इसके बाद अगले 2 से 4 दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है. वहीं अधिकतम तापमान की बात करें तो आगामी एक सप्ताह तक यह लगभग स्थिर बना रहेगा.
बीते दिनों कैसा रहा मौसम?
बीते 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई. अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा राजनांदगांव में 31.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं न्यूनतम तापमान सबसे कम अंबिकापुर में 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिससे यह प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा.
आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम?
- आने वाले दो से तीन दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
- तापमान में हल्की बढ़ोतरी जरूर देखने को मिल सकती है,
- लेकिन यह बढ़ोतरी सामान्य दायरे में ही रहेगी.
- कुल मिलाकर मौसम साफ और स्थिर बना रहेगा.
जानिए रायपुर का हाल
राजधानी रायपुर में 9 फरवरी की सुबह हल्की धुंध छाए रहने की संभावना है. दिन का अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिन में धूप खिली रहेगी और मौसम सामान्य बना रहेगा.

DRDO ने बनाया AI से लैस ‘प्रज्ञा’, गृह मंत्रालय को सौंपा सिस्टम
200 का लक्ष्य और गलत शॉट: "पिच 175 वाली थी, पर हमारी खराब रणनीति ने डुबोई लुटिया"— हेडन।
फर्जी खातों से खेला गया 2500 करोड़ का खेल, गुजरात में बड़ा खुलासा
दिल दहला देने वाला वारदात: बच्चे की हत्या कर ड्रम में छिपाया शव
ड्रेस कोड पर बवाल: भोपाल में लेंसकार्ट के खिलाफ अनोखा विरोध
टीकमगढ़ बस दुर्घटना: मौके पर मची अफरा-तफरी, 15 घायल
पेट्रोल-डीजल की स्थिति सामान्य: छत्तीसगढ़ के पेट्रोल पंपों पर नहीं है कोई किल्लत, सुचारु है आपूर्ति।
मातृत्व और करियर का संतुलन: पत्रलेखा ने बताया प्रोड्यूसर और मां बनने के बीच का चुनौतीपूर्ण सफर।
कलेक्टर का सख्त आदेश: जनगणना ड्यूटी में लगे कर्मियों की छुट्टियों पर रोक, मुख्यालय छोड़ने पर पाबंदी।