Road Accident: टॉयलेट के लिए बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने कुचला, 6 की मौके पर मौत
Mathura Road Accident: उत्तर प्रदेश के मथुरा में आज शनिवार तड़के यमुना एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयावह था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया. फिलहाल, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है.
जानकारी के अनुसार, थाना सुरीर क्षेत्र में माइलस्टोन 88 के पास यह हादसा हुआ है. निजी बस दिल्ली के नागलोई से कानपुर के रसूलाबाद जा रही थी. इस दौरान कुछ यात्रियों ने परिचालक से लघु शंका जाने की बात कही, तो चालक ने यमुना एक्सप्रेसवे से गुजर रही बस को ग्रीन जोन में न खड़ा कर सड़के के किनारे ही लगा दिया. जब कुछ यात्री नीचे उतरकर लघु शंका कर रहे थे, कुछ बस में ही बैठे रहे. इस दौरान अचानक से पीछे से काफी तेज स्पीड में एक कंटेनर आया, जिसने बस को जोरदार टक्कर मार दी.
2 यात्रियों की नहीं हुई पहचान
इस दौरान कंटेनर ने कई लोगों को रौंद दिया, जिसमें 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि बस के परखच्चे उड़ गए. किसी को भी भागने का भी मौका नहीं मिला. पुलिस के अनुसार सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है, जिसमें 1 मृतक दिल्ली के प्रेम नगर के रहने वाला है. इसके अलावा यूपी के औरेया, बस्ती, कन्नौज और फिरोजाबाद जिले के रहने वाले हैं. पुलिस ने शव को सुपुर्द कर मॉर्चुरी में रखवा दिया है.
कंटेनर चालक फरार
हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया था, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने यातायात को चालू कराया. पुलिस के अनुसार, कंटेनर चालक मौके से हादसे के बाद फरार हो गया है. जिसकी तलाश की जा रही है.

बयानबाजी के बाद बढ़ी परेशानी, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दर्ज हुआ नया मामला
बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन