महाकाल मंदिर में मुंबई की महिला को घसीटकर बाहर किया, गार्ड पर आरोप
उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में सुरक्षा कर्मियों द्वारा दर्शन के लिए आने वालों के साथ बदसलूकी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. गुरुवार को फिर विवाद हुआ. बाबा महाकाल के दर्शन करने मुंबई से आई महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया है. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है.
महिला का आरोप, गार्ड ने कंधे पर हाथ रखा
सीसीटीवी फुटेज में मुंबई की महिला दर्शनार्थियों को एक महिला सुरक्षा कर्मी मंदिर के बाहर हाथ पकड़ निकालते नज़र आ रही है. महिला दर्शनार्थी के साथ आई महिलाओं को भी बाहर किया जा रहा है. महिलाओं ने सुरक्षा कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल सीसीटीवी फटेज गुरुवार रात 10 बजे के हैं. महिला दर्शनार्थी का कहना है "महाकाल मंदिर के अंदर चांदी पालकी गेट के सामने टनल में दर्शन लाइन में लगने के दौरान पुरुष गॉर्ड कंधे पर हाथ रख रहे थे, इस वजह से चिल्लाना पड़ा."
दर्शन व्यवस्था से दुखी हुई महिला
पीड़ित महिला का आरोप है "छेड़छाड़ का विरोध किया तो महिला गार्ड ने उनके साथ मारपीट की. महिला गार्ड का सपोर्ट 4 पुरुष गार्ड कर रहे थे. हम लोग दर्शन भी नहीं कर पाए. मेरे साथ मंदिर में गलत सुलूक हुआ. इस बारे में पुलिस थाने में शिकायत की है.ठ महिला ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा "गार्डों को सुरक्षा बनाए रखने के लिए तैनात किया गया लेकिन ये लोग खुलेआम दादागिरी कर रहे हैं. इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए."
सुरक्षा कर्मियों ने भी मारपीट के आरोप लगाए
वहीं, सुरक्षा कर्मियों का कहना है महिला अभद्रता कर रही थी. उसने हंगामा किया और मारपीट की. मंदिर समिति ने महिला दर्शनार्थी के विरुद्ध CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर महाकाल थाने पर शिकायत आवेदन दिया है. थाना महाकाल प्रभारी गगन बादल ने कहा "दोनों पक्षो की और से शिकायती आवेदन मिले हैं. जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी दे पाएंगे. फिलहाल CCTV फुटेज व अन्य साक्ष्य के आधार पर व दोनों पक्षो के बयान पर आगे की कार्रवाई जारी है."

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता