धार में विधायक सुरेंद्र बघेल के भाई पर दबंगई का मामला दर्ज
धार |मध्य प्रदेश के धार जिले में शराब की दुकान से शराब लूटने का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो भी सामने आया है. वायरल फुटेज में बदमाशों की खुली दबंगई साफ तौर पर नजर आ रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि शराब की दुकान के बाहर चार युवक खड़े हैं, जिनमें से एक व्यक्ति जाली के रास्ते दुकान के अंदर घुसता है और रैक में रखी शराब की बोतलें निकालकर बाहर खड़े अपने साथियों को देता है. इस तरह कई बार अंदर-बाहर करते हुए बदमाश शराब की कई बोतलें लेकर फरार हो जाते हैं.
कांग्रेस विधायक सुरेन्द्र सिंह हनी बघेल के भाई पर आरोप
दावा किया जा रहा हैं कि वायरल वीडियो में रेड टी-शर्ट में दिख रहा व्यक्ति कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल का भाई अर्जुन सिंह बघेल हैं, जो खुद शराब की दुकान से अपने कार्यकर्ताओं को बोलकर बोतल निकलवाते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथी एक के बाद एक बोतलें लेकर बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर बदमाशों के सामने विनती करता नजर आता है, लेकिन दबंगई के आगे उसकी एक नहीं सुनी जाती और शराब की बोतलें उठा ली जाती हैं.
‘शिकायत मिलने पर की जाएगी कार्रवाई’
एक अन्य वीडियो में शराब दुकान के बाहर हंगामा होते हुए भी देखा जा सकता है, जिसके बाद दुकान के अंदर घुसकर यह पूरी घटना को अंजाम दी जाती है. वायरल वीडियो मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात का बताया जा रहा हैं. थाना प्रभारी दिलीप कुमार ताड़ीवाला ने बताया कि घटना की जानकारी सोशल मीडिया के वायरल वीडियो के माध्यम से मिली है, लेकिन अब तक थाने में किसी भी प्रकार का कोई आवेदन या फरियादी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.फिलहाल सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है. लोग कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं और पूरे मामले में निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता