मध्यप्रदेश के एयरपोर्ट होंगे 17 बड़े शहरों से कनेक्ट, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सौगात
भोपाल|जल्द ही मध्यप्रदेश से सिंगापुर, दुबई, शारजहां, दोहा, अबुधाबी, जेद्दाह, कुआलालम्पुर सहित आठ देशों के लिए वायु सेवा शुरु की जाएगी. इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार विमानन कंपनियों को आर्थिक अनुदान भी उपलब्ध कराएगी. इसके साथ ही प्रदेश से अन्य राज्यों के बड़े शहरों के बीच सत्रह घरेलू वायुसेवाएं भी शुरू की जाएंगी.
इन 17 शहरों से जुड़ेंगे एमपी के एयरपोर्ट
नई विमानन नीति के तहत विमानन विभाग ने मध्य प्रदेश से 17 घरेलू और 8 विदेशों के लिए आर्थिक अनुदान वाली वायुसेवा शुरु करने के लिए विमानन कंपनियों से प्रस्ताव आमंत्रित किए है. ये प्रस्ताव 25 फरवरी तक बुलाए गए है. पहले जो प्रस्ताव बुलाए थे. उसमें रीवा के लिए वायु सेवा शुरू की गई थी.दूसरे प्रस्ताव में मध्यप्रदेश के जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, भोपाल, इंदौर, सतना, खजुराहो, एवं दतिया से अन्य राज्यों में रायपुर, लखनऊ, वाराणसी, पटना, जम्मू, कोलकाता, चेन्नई, जयपुर, गोवा, भुवनेश्वर, रांची, अमृतसर एवं चंडीगढ़ हेतु घरेलू वायुसेवाएं शुरू करने के लिए निजी विमानन कंपनियों से प्रस्ताव बुलाए गए हैं.
ऐसा रहेगा सब्सिडी का गणित
इन एयरलाइंस कंपनियों को पचास सीटर या इससे अधिक सीट की घरेलू वायुसेवा प्रारंभ करने पर 750 किलोमीटर तक के लिए एक हजार रुपए प्रति किलोमीटर प्रति राउंड ट्रिप अधिकतम साढ़े सात लाख रुपए और 750 किलोमीटर से अधिक की वायुसेवाएं उपलब्ध कराने पर एक हजार रुपए प्रति किलोमीटर प्रति राउंड अधिकतम दस लाख रुपए तक का आर्थिक अनुदान दिया जाएगा.अंतरराष्ट्रीय उड़ाने संचालित करने पर 180 सीटर वायु सेवा शुरु करने के लिए एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी की उड़ान पर एक हजार रुपए प्रति किलोमीटर प्रति राउंड अधिकतम पंद्रह लाख रुपए का अनुदान राज्य सरकार विमानन कंपनियों को उपलब्ध कराएगी.भोपाल में ‘घूसघोर पंडत’ फिल्म का ब्राह्मण समाज ने किया विरोध, डायलॉग और टाइटल पर जताई आपत्ति, FIR दर्ज करने की मांग
12 फरवरी को खुलेगा टेंडर बिड
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री अन्य विशिष्ट अतिथियों के लिए एक नया विमान राज्य सरकार के विमानन बेड़े में इस साल मई तक आ जाएगा. हेलीकॉप्टर अगले साल जनवरी बेड़े में शामिल हो जाएगा. कंपनियां 11 विभाग को प्रस्ताव भेज सकेंगे. उन्हें 12 फरवरी को डायरेक्ट खोला जाएगा.

गुवाहाटी में मानसून का कहर, जलभराव से लोगों की बढ़ी चिंता
EPFO ने शुरू किया ब्याज का भुगतान, आपके खाते में आया पैसा या नहीं ऐसे करें पता
क्या तेल की जंग ने बढ़ाई ईरान-सऊदी दूरी? सामने आई नई थ्योरी
NEET लीक केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा संदेश- छात्रों के हित सर्वोपरि
भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 देखने से पहले जान लें मैच की टाइमिंग और बाकी जरूरी जानकारी
डॉलर की कमी से परेशान पाकिस्तान को चीन ने दी नई संजीवनी
'मोबाइल बन रहा माता-पिता का विकल्प', सुप्रीम कोर्ट ने बताई समाज की बड़ी चुनौती
जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
छात्रों का फूटा गुस्सा, शिक्षकों की बर्खास्तगी और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था पर किया प्रदर्शन
सावधान! ATM में मदद मांगना पड़ा भारी, बदमाशों ने कार्ड बदलकर खाली किया खाता