पुलिस कंट्रोल रूम में हाई वोल्टेज ड्रामा, प्रेमी को घसीटते पहुंची युवती
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस कंट्रोल रूम उस समय हाई वोल्टेज ड्रामे का गवाह बन गया, जब एक युवती अपने प्रेमी का कॉलर पकड़कर उसे घसीटते हुए सीधे कंट्रोल रूम ले आई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से वहां मौजूद पुलिसकर्मी और आम लोग हैरान रह गए। युवती युवक को धक्का देते हुए सीधे एडिशनल एसपी आलोक शर्मा के केबिन तक पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए कंट्रोल रूम में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
युवती का आरोप है कि वह युवक के साथ पिछले पांच साल से रिलेशनशिप में थी, लेकिन अब वह उसे धोखा दे रहा है। युवती के अनुसार, युवक पिछले कुछ समय से दूसरी लड़की के संपर्क में है और उसी के कारण वह उसे नजरअंदाज कर रहा है। कंट्रोल रूम में युवती ने जोर-जोर से अपनी पीड़ा व्यक्त की और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। उसका कहना था कि लंबे समय के रिश्ते के बावजूद अब उसके साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है।
मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। युवती ने प्रेमी के भाई पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि युवक का भाई पेशे से वकील है और उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा है। युवती का दावा है कि प्रभावशाली लोगों से संबंध होने का हवाला देकर उसे डराया जा रहा है। इसी वजह से वह अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई के साथ सुरक्षा की मांग कर रही है।

जिस मगरमच्छ से दुनिया डरती थी, गांव वालों की आंखों का तारा था गंगाराम
NEET पेपर लीक पर सिंधिया का जवाब, दतिया उपचुनाव में BJP की जीत का किया दावा
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, 18 स्टेशन बंद; यात्रियों के लिए जारी हुई सूचना
वैभव सूर्यवंशी के वायरल सेलिब्रेशन का सच आया सामने, खुद किया खुलासा
विदेश में भारतीय मजदूर की हत्या, इजरायली नागरिक पर लगा आरोप
लॉ ग्रेजुएट्स के लिए खुशखबरी! भारतीय सेना में अधिकारी बनने का शानदार अवसर
खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उछाल, रोजगार और कारोबार के लिए खुल रहे नए द्वार
पावर बैंक ब्लास्ट से मची अफरा-तफरी, मॉस्को की इन्फ्लुएंसर अन्ना अस्पताल पहुंचीं