अर्चना पूरन सिंह ने झेला पहला बच्चा खोने का दर्द, दूसरी प्रेग्नेंसी के वक्त पति को याद कर हुईं भावुक
अभिनेत्री अर्चना पूरन सिंह अपने व्लॉग 'प्यार दोस्ती है' में अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे करने को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने व्लॉग में बताया कि उन्होंने शादी के चार साल के अंदर ही कंसीव कर लिया था। हालांकि उनका मिसकैरेज हो गया। उन्होंने बताया कि उनके पति परमीत सेठी प्रेग्नेंसी के वक्त काफी लापरवाह थे। इस बात को परमीत सेठी ने भी माना।
अंदर तक टूट गईं थीं अर्चना
अर्चना पूरन सिंह ने अपना पहला बच्चा खोने के बारे में याद करते हुए बताया 'मैंने कंसीव कर लिया था लेकिन मैं वो प्रेग्नेंसी सस्टेन नहीं कर पाई थी। उस वक्त मैं एक फिल्म पर काम कर रही थी और मेरा मिसकैरेज हो गया था। मैं चाहती थी कि मेरे बच्चे हों। मैं मिसकैरेज से अंदर तक टूट गई थी।'
परमीत सेठी, अर्चना पूरन सिंह - फोटो : एक्स
अपने रिश्ते से खुश थे परमीत
अर्चना की इस बात पर उनके पति परमीत ने कहा 'आपका दर्द देखकर मुझे लगा था कि हमें बच्चों की जरूरत नहीं है। मैं बस हम दोनों के साथ ही बहुत खुश था।' इस पर अर्चना ने बताया 'परमीत ने मुझसे कहा कि उनका रिश्ता अपने आप में पूरा है।' फिर परमीत ने कहा 'हम बहुत क्लोज थे और हमारे बीच किसी तीसरे की जगह नहीं थे।' अर्चना ने इस पर जवाब दिया कि वह परमीत की इस बात से सहमत नहीं थी। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बाहर का नहीं बल्कि अपना होगा। हालांकि उस वक्त परमीत, अर्चना के मां बनने की इच्छा नहीं समझ पा रहे थे।फिल्म 'वाराणसी' को हां करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने रखी थी ये शर्त, महेश बाबू हुए थे हैरान दूसरी बार प्रेग्नेंट हुईं अर्चना अर्चना पूरन सिंह ने बताया 'मैं उस वक्त 34 साल की थी। मुझे लगा मैं बूढ़ी हो रही हूं और शायद मेरे कभी बच्चे न हों।' उन्होंने बताया कि पहला बच्चा खोने के बाद वह दोबारा प्रेग्नेंट हुईं। इस पर परमीत ने बताया 'मैंने आपको बिल्कुल सपोर्ट नहीं किया। उस वक्त आपको पूरा बेड रेस्ट चाहिए था और मैंने आपसे कहा था कि मैं फुटबॉल खेलने जा रहा हूं।' अर्चना ने आगे बताया 'मैं बीमार थी, पहला बच्चा खोने के बाद अपनी प्रेग्नेंसी बचाने की कोशिश कर रही थी, और वह फुटबॉल खेलने जा रहे थे।' परमीत ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया।

अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड
छात्र आंदोलन पर विराट कोहली के नाम से वायरल पोस्ट, फैक्ट चेक में हुआ बड़ा खुलासा
अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने राहा के लिए जताई खुशी
'रामायण' ट्रेलर पोस्टपोन होने के पीछे क्या है सच? अफवाहों और असली वजह से उठा पर्दा
प्रदर्शन खत्म करने की सलाह देकर घिरे सलमान खान, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
सरकारी पाइप चोरी का खुलासा, मामा-भांजे को पुलिस ने दबोचा
शेयर बाजार में कैलिबर माइनिंग की शानदार एंट्री, पहले दिन 19% की बढ़त
सोनिया गांधी बोलीं- छात्रों के साथ हो रहा दुश्मनों जैसा व्यवहार, सरकार पर साधा निशाना
PM मोदी का छात्रों को भरोसा, पेपर लीक पर आएगा नया कानून