भाभी जी घर पर हैं: शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे के बीच तुलना पर बोले 'सक्सेना जी', बताया- 'लोग किसे करते हैं पसंद....'
टीवी का फेमस कॉमेडी शो 'भाभी जी घर पर हैं!' दर्शकों को फेवरेट है। इस शो का फॉर्मेट ही नहीं बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। फिर चाहे वो अंगूरी भाभी हो, तिवारी जी, लड्डू के भईया या फिर सक्सेना जी हो फैंस इन्हें काफी पसंद करते हें। इस शो में सालों बाद फिर से शिल्पा शिंदे, अंगूरी भाभी बनकर लौट रही हैं। ऐसे में हर तरफ अंगूरी भाभी के रोल में शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे के बीच तुलना चल रही है। इन सब विवादों के बीच सानंद वर्मा ने शुभांगी और शिल्पा के बीच चल रही तुलना पर अपनी राय दी।
सीरियल में लोग किरदारों को देखते हैं
सक्सेना जी के रोल से घर-घर में फेमस हुए सानंद वर्मा ने हाल ही में IANS को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान सदानंद ने शो के साथ-साथ शुभांगी अत्रे और शिल्पा शिंदे के बीच चल रही तुलना पर अपनी राय दी। इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया, 'अंगूरी के रोल में शिल्पा शिंदे और शुभांगी अत्रे के बीच बहुत तुलना हो रही है। क्या आपको लगता है कि दर्शक कन्फ्यूज होंगे?' इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, सानंद ने सिनेमा और टेलीविजन के बीच का अंतर बताया। उन्होंने समझाते हुए कहा, 'फिल्मों में लोग एक्टर्स को देखने जाते हैं, लेकिन सीरियल में वे किरदारों को देखते हैं।'
शिल्पा की वापसी पर बोले सानंद वर्मा
सानंद वर्मा ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'इसलिए अंगूरी को पसंद किया गया, चाहे उसे किसी ने भी निभाया हो।' शो में शिल्पा की वापसी के बारे में बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा, 'शिल्पा शिंदे ने बहुत अच्छा काम किया, और शुभांगी अत्रे ने कई सालों तक इस किरदार को खूबसूरती से निभाया। शिल्पा की वापसी से एक्साइटमेंट और बढ़ गया है। कलाकारों की तुलना करना बेकार है। हर कलाकार कुछ अनोखा लेकर आता है, और दर्शक ईमानदारी की सराहना करते हैं।'

28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात