बजट में कपड़े, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद होंगे सस्ते
शराब, स्क्रैप और खनिज पर बढ़ाई कस्टम ड्यूटी
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को लोकसभा में आम बजट पेश किया और अपने भाषण में कई बड़े ऐलान किए। ये केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था। सीतारमण ने कई चीजों पर कस्टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि कई चीजें सस्ती होने वाली हैं।
वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं। उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा। इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है। डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी। इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर को 20फीसदी से घटाकर 10फीसदी किए जाने का ऐलान भी किया गया।
ये सामान होगे सस्ते
कपड़े, लेदर आइटम, सिंथेटिक फुटवियर, चमड़े के उत्पाद, कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री, बीड़ी, लिथियम आयन सेल, मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती, सोलर ग्लास, मिक्स्ड गैस सीएनजी
ईवी, माइक्रोवेब ओवन, विमानों का ईंधन, विदेश यात्रा, विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते होंगे।
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्य़ूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं। इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा ऐलान किया, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5फीसदी से कम करके अब 2फीसदी किया है। वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, जो चीजें महंगी होने वाली हैं। उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं।

28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात