रायगढ़ में बाइक चोरी और फर्जी दस्तावेज गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर उनके फर्जी दस्तावेज तैयार कर बाजार में बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के मुख्य आरोपी मुकेश चौहान समेत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 25 चोरी की बाइक, एक एप्पल लैपटॉप और एक कलर प्रिंटर बरामद किया है। गिरोह का एक सदस्य पहले से ही जेल में निरुद्ध है।
पुलिस के अनुसार, संपत्ति संबंधी अपराधों पर लगाम लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना पूंजीपथरा और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने दो चोरी की बाइक के साथ संदिग्ध मुकेश प्रधान को पकड़ा। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने ये बाइक लैलूंगा के ऑटो डीलर में कार्यरत पुरूषोत्तम प्रधान से खरीदी थीं।
जांच आगे बढ़ने पर सामने आया कि पुरूषोत्तम प्रधान, ऑटो डीलर मैनेजर चंद्र कुमार यादव, और बाइक चोर मुकेश चौहान मिलकर चोरी की बाइकों को फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचते थे। इस गिरोह में लोक सेवा केंद्र से जुड़े अजय पटेल और संजय अगरिया शामिल थे, जो चोरी की बाइकों के चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिकों की जानकारी निकालकर फर्जी आरसी कार्ड और ट्रांसफर दस्तावेज तैयार करते थे।
मुख्य आरोपी मुकेश चौहान ने बताया कि उसने अपने साथी विकेश दास महंत (वर्तमान में जेल में बंद) के साथ रायगढ़, पूंजीपथरा, तमनार और घरघोड़ा क्षेत्रों से करीब 25 बाइक चोरी की थीं, जिनमें अधिकांश एचएफ डीलक्स बाइक हैं। पुलिस ने गिरोह के पास से फर्जी दस्तावेज बनाने में इस्तेमाल किए गए कंप्यूटर, प्रिंटर और पीबीसी कार्ड भी जब्त किए हैं।

पहाड़ों में सर्दी का कहर, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम बर्फ़ से ढके
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर