दुर्ग किसान मेले में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का संदेश, उन्नत तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय
छत्तीसगढ़ " के दुर्ग जिले में आयोजित दो दिवसीय किसान मेले के समापन समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए। छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा आयोजित इस मेले का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना रहा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से आए किसानों ने भी भाग लिया।
ई-रिक्शा से किया 108 स्टॉल्स का निरीक्षण
मेले में पहुंचते ही केंद्रीय मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने ई-रिक्शा में बैठकर 108 स्टॉल्स का निरीक्षण किया और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और अनुभव जाने। इस मौके पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ के किसानों की मेहनत की सराहना
अपने संबोधन में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान बेहद मेहनती हैं और आधुनिक तकनीक अपनाकर खेती को और ज्यादा लाभदायक बनाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आज छत्तीसगढ़ की सब्जियां और फल दूसरे राज्यों तक पहुंच रहे हैं, जो किसानों की मेहनत का प्रमाण है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि चावल उत्पादन में भारत अब नंबर-वन बन चुका है और चीन पीछे रह गया है।
धान के साथ वैकल्पिक खेती पर जोर
केंद्रीय मंत्री ने छत्तीसगढ़ को “धान का कटोरा” बताते हुए कहा कि धान यहां की पहचान है, लेकिन किसानों की आय बढ़ाने के लिए फल, फूल और सब्जियों जैसी वैकल्पिक फसलों की ओर बढ़ना जरूरी है। उन्होंने खपरी और गिरहोला के किसानों की वैकल्पिक खेती की पहल की विशेष सराहना की।
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम से पहले शिवराज सिंह चौहान ने ग्राम गिरहोला, दुर्ग में पौधरोपण किया और लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि खेती के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण भी हमारी जिम्मेदारी है।

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त