बाबा ताज के जन्म दिवस पर हुआ आम लंगर का आयोजन
गाडरवारा । ( रिपोर्टर राजेश नीरस) विगत दिवस बड़े ही अदब ओर एहतराम व मोहब्बत के साथ नागपुर के ताजबाग वाले सरकार ताजुद्दीन बाबा जान के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सैयद बाबा दरगाह के सामने बाद नमाज मगरिब आम लंगर का आयोजन किया गया हाफिज व कारी जुबेर आलम साहब ने नियाज फातेहा पढ़ने के बाद अहले वतन हिदुस्तान की तरक्की खुशहाली के लिए दुआएं की । बाबा ताजुददीन के तेल चित्र के समक्ष अकीदत के साथ बाबाजान से निश्वत रखने वालों ने पुष्प अर्पित कर जियारत की । युवाओं ने बाबा ताज की शान में केक काटकर जन्मदिन खुशनुमा अंदाज में मनाया । इस मुबारक मौके पर मध्यप्रदेश मुस्लिम विकास परिषद के अब्दुल फिरोज खान ने युवाओं द्वारा किये गए आम लंगर के आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि युवाओं की टीम समाजसेवा के क्षेत्र में रक्तदान कर बेहतर कार्य करती है । खिदमते खल्क करते रहना इन युवाओं का मकसद बन गया है । इस अवसर पर जामा मस्जिद कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मेहमूद पहलवान, अमजद खान बनखेड़ी, शेख सलमान, लकी अली, अनश चिस्ती, अफजल खान, जावेद खान, सोहेल खान, शाहरुख खान , इशाक खान , दुर्गेश नीरस , राजू रजक, रेहान मोहम्मद, रिजवान खान, फैजान खान की विशेष उपस्थिति रही । सेंकडो लोगो ने अदब के साथ लंगर में शिरकत कर सरकार बाबा ताज की रहमतों का फ़ैज़ पाकर सवाब-ए-दारैन हासिल किया ।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ