‘वह मेरे पास आईं और पूछा…’, एक सवाल से CEO की यात्रा बन गई खास
गुड़गांव|गुड़गांव के एक बिजनेसमैन के लिए हाल ही में एक हवाई सफर जिंदगी भर की यादगार कहानी बन गया। ऐसी कहानी जिसने उन्हें हवा में 35,000 फीट की ऊंचाई पर इकोनॉमी क्लास से सीधे बिजनेस क्लास में पहुंचा दिया। एक डेटिंग ऐप के को-फाउंडर और सीईओ जसवीर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने इस दिलचस्प किस्से को शेयर किया है।सिंह ने बताया कि वह सिंगापुर से दिल्ली की फ्लाइट में इकोनॉमी क्लास में अपनी सीट पर बैठे थे। विमान के उड़ान भरने के करीब दस मिनट बाद, एक महिला यात्री उनके पास आई और पूछा कि क्या वह उनके साथ सीट बदल सकते हैं? दरअसल, उस महिला की सहेली जसवीर के बगल वाली सीट पर बैठी थी और वह अपनी सहेली के साथ समय बिताने के लिए उनसे सीट बदलना चाहती थी। जसवरी जब महिला की सीट पर गए तो हैरान रह गए। वह सीट बिजनेस क्लास की थी और उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के मिड-एयर अपग्रेड मिल गया।सोशल मीडिया पर इस पोस्ट के वायरल होते ही यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने इसे दुनिया का सबसे बेहतरीन संसाधन प्रबंधन बताया, जहां किसी का बजट नहीं बिगड़ा और दोनों पक्षों का फायदा हो गया। वहीं, कुछ लोगों ने चुटकी लेते हुए लिखा कि "गॉसिप (गपशप) बहुत जरूरी है", जबकि अन्य ने इसे लग्जरी के ऊपर दोस्ती की जीत बताया। 25 जनवरी 2026 को शेयर की गई इस पोस्ट को अब तक 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की अतिथि विद्वान वंदना मिश्रा ने पूरा किया महत्वपूर्ण शोध
प्रदूषण से निपटने की तैयारी, 22 तकनीकों पर शुरू हुआ ट्रायल
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल