बालोद में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में 10 ग्रामीण घायल
Balod Dog Bite News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक चिंताजनक मामला सामने आया है। जिले में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। बुधवार को हालात उस वक्त और गंभीर हो गए, जब एक ही दिन में बेकाबू कुत्तों ने 10 ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इन घटनाओं में बच्चे भी घायल हुए हैं, जिससे पूरे इलाके में डर और दहशत का माहौल बन गया है।
जानकारी के अनुसार, नारागांव गांव में आवारा कुत्तों ने आठ लोगों को अपना शिकार बनाया। वहीं, नर्रा गांव में दो ग्रामीण कुत्तों के हमले में घायल हो गए। अचानक हुए इन हमलों से गांवों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन और ग्रामीण तुरंत घायलों को लेकर गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां एंटी रेबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं होने से परेशानी और बढ़ गई।
स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के चलते तीन घायलों को बालोद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि सात अन्य को इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजना पड़ा। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है और उनके परिजन अस्पतालों में मौजूद हैं। डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आया है। गांवों में मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील की गई है। वहीं, ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि यदि समय रहते आवारा कुत्तों को नहीं पकड़ा गया, तो भविष्य में हालात और गंभीर हो सकते हैं।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली