कांप उठी राजधानी, जनवरी की सबसे भीषण ठंड दर्ज
नई दिल्ली|दिल्ली इन दिनों कड़ाके की ठंड से ठिठुर रही है। आज सुबह का न्यूनतम तापमान इस सीजन का सबसे कम दर्ज किया गया, जिसने शिमला जैसे हिल स्टेशन को भी पीछे छोड़ दिया। लोग घरों से निकलने में हिचकिचा रहे हैं, जबकि सुबह की धुंध ने शहर को और ठंडा बना दिया है। दिल्ली के पालम इलाके में तो ठंड ने पिछले 15 सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
दिल्ली ने तोड़ा सीजन का रिकॉर्ड
भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज दिल्ली में इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। दिल्ली के सफदरजंग 2.9°C और आयानगर में 2.7°C तापमान दर्ज किया गया। पालम का न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि बीते पंद्रह सालों में जनवरी महीने के लिए सबसे कम तापमान है। ये आंकड़े सामान्य से 4-5 डिग्री सेल्सियस कम हैं। सुबह की सैर पर निकले लोगों को गलन का अहसास हो रहा है।
दिल्ली तापमान
कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें
शीतलहर के साथ ही घने कोहरे में लोगों की मुश्किलें और ज्यादा बढ़ा दी हैं। दिल्ली के कई इलाकों में आज कोहरा छाया हुआ है। आज सुबह दिल्ली के पालम इलाके में विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो गई। वहीं सफदरजंग में विजिबिलिटी 400 मीटर तक गिर गई। ऐसे में सड़कों पर वाहन रेंगते हुए दिखाई दे रहे हैं। वाहन चालक फॉग लाइट का इस्तेमाल कर रहे हैं।
शिमला से भी ज्यादा दिल्ली में ठंड
दिल्ली में इन दिनों हिल स्टेशन शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। दिल्ली में पारा 2-3 डिग्री के आसपास पहुंच गया, वहीं शिमला में न्यूनतम तापमान 5-6 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। यह असामान्य स्थिति इस साल की सर्दी में लगातार देखी जा रही है।
इतनी ठंड की वजह क्या?
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, इस बार की कड़ाके की ठंड की कई वजहें हैं। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवाएं हिमालय से सीधे मैदानी इलाकों में बह रही हैं। दिल्ली के ऊपर आसमान साफ रहने से रात में जमीन की गर्मी तेजी से निकल जाती है, जिससे तापमान तेजी से गिरता है। वहीं शिमला जैसे इलाकों में बादलों की वजह से गर्मी फंस जाती है, इसलिए वहां तापमान ज्यादा रहता है। इस साल दिसंबर और जनवरी में उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, जिससे पहाड़ों में बर्फ कम पड़ी और ठंडी हवाएं बिना रुकावट मैदानों तक पहुंच रही हैं।

बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 850 तीर्थ यात्रियों को मिलेगा काशी-विश्वनाथ दर्शन का अवसर
उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से रोशन हो रहा प्रदेश का भविष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
धमतरी में ‘STREE’ परियोजना का शुभारंभ: 300 ग्रामीण महिलाओं को मिलेगा आत्मनिर्भरता का नया रास्ता
केरल के मुख्य सचिव डॉ. ए. जयतिलक का छत्तीसगढ़ दौरा
प्रदेश सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मंत्री शुक्ला
किसानों को सस्ती बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कटे होंठ से टूटी हिम्मत तक… एक ऑपरेशन और बदल गई जिंदगी
दशकों के अंधेरे से उजियारे में आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली