मंत्री उदय प्रताप सिंह राजमार्ग में आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में हुए शामिल
नरसिंहपुर। नरसिंहपुर प्रदेश शासन के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह स्वामी विवेकानंद जी की जयंती "राष्ट्रीय युवा दिवस" के अवसर पर आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में सोमवार को राव रूकमणीदेवी पब्लिक स्कूल राजमार्ग में शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन और स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। सूर्य नमस्कार की सभी 12 मुद्राओं को क्रमवार किया और प्राणायाम का अभ्यास भी किया गया। सामूहिक सूर्य नमस्कार में प्रार्थना की मुद्रा, हस्त उत्तानासन, पादहस्तासन, अश्व संचालनासन, पर्वतासन, अष्टांग नमस्कार, भुजंगासन, पर्वतासन आदि 12 मुद्राओं का अभ्यास किया और अनुलोम- विलोम, भस्त्रिका एवं भ्रामरी प्राणायाम किया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के संदेश का प्रसारण किया गया। साथ ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आकाशवाणी से अपना संदेश दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी दुनिया के ऐसे युवा संन्यासी थे, जिन्होंने अल्पायु में ही अपने विचारों, चरित्र और ओजस्वी वाणी से विश्वभर में भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने यूरोप और अमेरिका जैसे देशों में भारत की आध्यात्मिक परंपरा, वेदांत और मानवता का संदेश पहुँचाया। उन्होंने यह सिद्ध किया कि भारत केवल भौगोलिक इकाई नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और आत्मबल की भूमि है। मातृभाषा के सम्मान और भारतीय मूल्यों की दृढ़ता के साथ उन्होंने "उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए" का संदेश दिया। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में नवाचार, आत्मनिर्भरता और आमूलचूल परिवर्तन देखने को मिले हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है और युवा शक्ति को नई दिशा मिली है। प्रधानमंत्री जी ने योग को केवल भारत तक सीमित न रखते हुए, उसे संपूर्ण विश्व की जीवनशैली के रूप में स्थापित किया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत कर उन्होंने स्वामी विवेकानंद जी के उस विचार को साकार किया, जिसमें शरीर, मन और आत्मा के समन्वय की बात कही गई थी। आज योग विश्वभर में भारत की सांस्कृतिक धरोहर और शांति संदेश का प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर श्री अभिलाष मिश्रा, श्री ठाकुर राजीव सिंह, डॉ. हरगोविंद पटेल, श्री रमेश पटेल, सुनील जैन, श्री गगन अग्रवाल, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल के संचालक शिवकुमार दुबे एवं संस्था के प्राचार्य श्री जॉनसन थॉमस सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।

वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार होती हैं, बल्कि वे हमारे जीवन को दिशा देने वाली सच्ची मित्र भी होती हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।