भोपाल का 'ठग सम्राट' गिरफ्तार...20 साल तक पुलिस को छकाया, अब सूरत से दबोचा गया रंगदारी का बेताज बादशाह
Raju Irani: ठगी, लूट और रंगदारी का गिरोह चलाने वाले ईरानी डेरे के सरगना राजू ईरानी को गुजरात की सूरत क्राइम ब्रांच ने शनिवार को गिरफ्तार किया था. ईरानी अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ था. उसे रविवार को सूरत से भोपाल लाया गया है. भोपाल पुलिस ने 27-28 दिसंबर 2025 की रात छापेमारी में ईरानी डेरे के कई मोस्ट वांटेड को पकड़ा था. इस दौरान वहां मौजूद महिलाओं ने पथराव किया था. इस मौके का फायदा उठा राजू भाग निकला था.
20 साल से अपराध जगत में सक्रिय
सूरत क्राइम ब्रांच ने आबिद अली उर्फ राजू ईरानी को उसके साढ़ू भाई के घर से पकड़ा है. भोपाल से भागने के बाद वह यहां छिपा हुआ था. राजू मध्य प्रदेश के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल समेत 7 राज्यों में वांटेड था. ईरानी 20 साल से लूट, रंगदारी और ठगी जैसे क्राइम में सक्रिय है. अलग-अलग गैंग्स बनाकर अपराध को अंजाम देता था, लोगों को डराता-धमकाता भी था.
पिता से मिली क्राइम की विरासत
ईरानी डेरा का सरगना राजू ईरानी के पिता हश्मत कभी डेरा का प्रमुख हुआ करता था. राजू के पिता हश्मत बुजुर्ग हो गया है, अब बीमार रहता है. विरासत में गैंग का नेतृत्व राजू को मिला. राजू उर्फ आबिद अली (45 साल) पर 3 वारंट हैं. अब तक की कार्रवाई में डेरे में महिलाओं से पुलिस का विरोध करवाकर राजू कई बार डेरे से भाग निकला है. गैंग में राजू के तीन भाई और तीन बहन सक्रिय हैं.

वरुण चक्रवर्ती ने खोला राज, जीत के बाद क्यों भावुक हुए खिलाड़ी
धार्मिक कट्टरता और छेड़छाड़ का आरोप: नागपुर के 'यूनिवर्सल सोसाइटी' एनजीओ में हड़कंप
पुस्तकें न केवल ज्ञान का भंडार होती हैं, बल्कि वे हमारे जीवन को दिशा देने वाली सच्ची मित्र भी होती हैं।
वैभव सूर्यवंशी पर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बताया अगला स्टार
30-35 खिलाड़ियों का पूल तैयार, क्या एक साथ दो टी20 टीम खेलेगा भारत?
कांग्रेस का आरोप: चुनावी कार्यक्रमों के चक्कर में पीएम मोदी कर रहे हैं कामकाज की अनदेखी
उद्घाटन से 24 घंटे पहले राजस्थान की रिफाइनरी में आग, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल।