सुविधाजनक रहा धान का उपार्जन, सरकार की सुगम व्यवस्था का मिल रहा लाभ : किसान धनराज
रायपुर : प्रदेश सरकार द्वारा सुगम धान उपार्जन कार्य से किसानों को भरपूर लाभ मिल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत संपूर्ण धान उपार्जन की प्रक्रिया को सुगम, पारदर्शी और आधुनिक तकनीकी सुविधायुक्त विकसित किया गया है, जिसका प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिल रहा है।
कांकेर जनपद पंचायत के ग्राम सातलोर से धान उपार्जन केंद्र पटौद पहुंचे किसान धनराज सलाम ने बताया कि उनके पास 5.50 एकड़ कृषि भूमि है और पहले टोकन में 30.80 क्विंटल धान का विक्रय किया था। इसके पश्चात आज पुनः 71.60 क्विंटल धान सफलतापूर्वक बेचा। किसान सलाम ने बताया कि टोकन कटवाने की प्रक्रिया में दोनों ही बार किसी प्रकार की समस्या नहीं आई। ‘टोकन तुंहर हाथ’ ऐप के माध्यम से टोकन आसानी से मिलने से धान विक्रय का कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ।
धनराज ने बताया कि धान उपार्जन से प्राप्त राशि का उपयोग वे खेती की मरम्मत एवं दैनिक उपयोग के खर्चों में करेंगे। सलाम ने शासन की डिजिटल पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को समय पर सुविधा और पारदर्शिता मिल रही है। बिना किसी परेशानी के अपना धान केंद्र आसानी से बेच रहे हैं। वहीं धान के उठाव में भी तेजी आई है। उन्होंने राज्य सरकार की किसान हितैषी नीति के प्रति आभार प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार माना।

रिश्तों को झकझोरने वाली घटना: बेंगलुरु में बेटे ने मां की हत्या की
CRPF मूवमेंट में बड़ी चूक: 200 गाड़ियां गलत रूट पर, फोन कॉल से हुआ डायवर्जन
वेस्ट एशिया में हलचल: पाकिस्तान-सऊदी बातचीत के बीच ईरान में मुनीर की अहम मुलाकात
भ्रामक विज्ञापनों पर कार्रवाई, उपभोक्ताओं के हित में बड़ा फैसला
कोलकाता-11 सीटों पर सियासी संग्राम, जीतने वाला ही बनाएगा सरकार
लाल सलाम की गूंज फीकी: वेस्ट बंगाल चुनाव में रोजगार और विकास की चर्चा तेज
वेस्ट एशिया तनाव पर पोप लियो की पहल, कहा—हिंसा नहीं, करुणा ही समाधान
होर्मुज जलडमरूमध्य पर संकट: ईरान की धमकी से US-ईरान तनाव चरम पर
ईरान पर शिकंजा कसने की तैयारी: अमेरिका ला सकता है सख्त आर्थिक प्रतिबंध