"जमने लगा छत्तीसगढ़ : पेंड्रा में 4 डिग्री पर पहुंची ओस, शीतलहर के 'ऑरेंज अलर्ट' के बीच जानें अपने शहर का हाल
CG Weather Update: इन दिनों राजधानी रायपुर समेत छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. रायपुर में सुबह से घना कोहरा छाने के साथ-साथ कड़ाके ठंड पड़ रही है. प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाया हुआ है. अंबिकापुर समेत कई इलाकों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में राज्य के अलग-अलग शहरों में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना जताई है.
पेंड्रा में 4 डिग्री पर जमी ओस
बात करें पेंड्रा की तो पेंड्रा और अमरकंटक इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया है जहां कई जगहों पर ओस की बूंदें जम गईं, अमरकंटक में खेतों और छतों पर सफेद चादर नजर आ रही है. शीतलहर से बाजार सन्नाटे में हैं, लोग अलाव जलाकर और ऊनी कपड़ों से खुद को बचाने को मजबूर नजर आ रहे है.
राजधानी समेत अन्य इलाकों में कैसा रहा मौसम
प्रदेश की राजधानी रायपुर में मंगलवार को सुबह से ही कोहरा छाया रहा. कई इलाकों में सुबह 11 बजे तक दृश्यनीयता प्रभावित रही. मंगलवार को राज्य के सबसे ठंडे इलाके में अंबिकापुर को पीछे छोड़कर पेंड्रा आगे निकल गया. पेंड्रा और अमरकंटक का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
वहीं अंबिकापुर जिले में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा. रायपुर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बिलासपुर, दुर्ग और जगदलपुर के न्यूनतम तापमान में एक से 2.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई.

धार्मिक तैयारियां शुरू: मद्महेश्वर और तुंगनाथ के कपाट खुलने की तिथि कल तय, डीएम रहेंगे मौजूद
डिप्टी स्पीकर पद खाली रहने पर विपक्ष का सरकार पर निशाना
केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं
असम के मुख्यमंत्री पर राहुल गांधी का तीखा वार, कहा- सबसे भ्रष्ट नेताओं में एक
बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर