इंदौर में मातम : दूषित पानी ने ली 8 मासूम जिंदगियां, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खोली आर्थिक मदद की तिजोरी, दोषियों पर गिरेगी गाज!
Indore Contaminated Water Issue: मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है. इस मामले में सीएम मोहन यादव ने संज्ञान लेते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे. इसके बाद दो अफसरों को निलंबित कर दिया गया है और एक अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है.
पीड़ितों के इलाज का निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी. इसके साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी. पेयजल के संक्रमित या दूषित होने के कारण नागरिकों का स्वास्थ्य बिगड़ने की स्थिति पर नजर रखने और प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश यथासमय संबंधित अधिकारियों को दिए गए. भागीरथपुरा की घटना पर मुख्यमंत्री ने प्रभावितों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के निर्देश दिए हैं.
सीएम ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इंदौर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए.
सीएम ने दिए जांच के आदेश
सीएम ने इस मामले के जांच के आदेश दिए हैं. तीन सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है. समिति की अध्यक्षता IAS नवजीवन पंवार कर करेंगे. समिति में उनके अलावा सुप्रिडेंट इंजीनियर प्रदीप निगम और मेडिकल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ शैलेश राय शामिल हैं.

राशिफल 6 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पीएम आवास से साकार हुआ सपना: कांति को मिला अपना आशियाना
मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की
पशुपालन की विभिन्न योजनाओं से किसान होंगे आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
हरी खाद से बदल रही खेती की तस्वीर : कम लागत, बेहतर मुनाफा और स्वस्थ मिट्टी
शहीद के संघर्ष और बलिदान की गाथा भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणा : राज्यपाल पटेल
चंबल के कछुए बने नमामि गंगे मिशन में मां गंगा के ‘प्राकृतिक सफाई-योद्धा’
अवैध खनन के मामले मेें जेसीबी सहित 5 वाहन जब्त