आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में निकली रैली, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध
इंदौर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया जा रहा है. इंदौर में पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय के नेतृत्व में रैली का आयोजन किया गया. रैली में काले कपड़े पहने युवा हाथ में तिरंगा और भगवा झंडा लिए दिखाई दिए. ये रैली बड़ा गणपति चौराहे से राजवाड़ा तक निकली गई।
बांग्लादेशी नागरिकों को बाहर निकालने की मांग
विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं. इस दौरान जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारों से इलाका गूंज उठा. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अवैध तरीके से इंदौर में रह रहे बांग्लादेशियों को बाहर निकाला जाए।
बांग्लादेश के खिलाफ संत समाज में भी नाराजगी
बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या के बाद मध्य प्रदेश में संत समाज में भी काफी नाराजगी है. बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर अत्याचार की खबरों को लेकर संत समाज अब मुखर हो गया है. कुछ दिन पहले ही ऋण मुक्तेश्वर गद्दी के पीठाधीश्वर संत महावीर नाथ ने बयान देते हुए कहा कि अगर बांग्लादेश में हालात नहीं सुधरे तो संत समाज विरोध-प्रदर्शन के लिए मैदान में उतरने को तैयार है. उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो हम बांग्लादेश में भी भगवा ध्वज फहराने की क्षमता रखते हैं।
बांग्लादेश में हिंदू युवकों की हत्या
बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ लगातार हिंसा जारी है. पिछले एक हफ्ते में 2 हिंदू युवकों की मॉब लिंचिंग कर दी गई. अमृत उर्फ सम्राट नाम के युवक को पीट-पीटकर मार डाला गया. इसके पहले 18 दिसंबर को ढाका के पास मैमनसिंह जिले में दीपू चंद्र की बर्बरता के साथ हत्या कर दी गई थी. भीड़ ने दीपू को पहले पीट-पीटकर मारा, शव को पेड़ पर लटकाया और फिर जला दिया. हिंदू युवक पर ईश निंदा का आरोप लगाकर उसकी मॉब लिंचिंग कर दी गई।

राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ