MANIT भोपाल के 2005 बैच का 20 वर्ष बाद पुनर्मिलन, देश-विदेश से जुटे पूर्व छात्र
भोपाल। मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT), भोपाल के वर्ष 2005 बैच के पूर्व छात्रों ने अपने स्नातक जीवन के 20 वर्ष पूर्ण होने पर एक औपचारिक पुनर्मिलन समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर देश एवं विदेश के विभिन्न हिस्सों से आए पूर्व छात्रों ने सहभागिता कर संस्थान में बिताए अपने सुनहरे दिनों को याद किया।
पुनर्मिलन के दौरान पूर्व छात्रों ने कक्षा-कक्षों, छात्रावासों, कैंटीन एवं परिसर से जुड़ी यादों को साझा करते हुए अपने शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम अनुभवों को दोहराया। वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलकर सभी भावनात्मक रूप से जुड़े नजर आए।
कार्यक्रम के एक विशेष सत्र में उन पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई जो अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके योगदान और स्मृतियों को सम्मानपूर्वक स्मरण करते हुए सभी ने उन्हें नमन किया।
यह आयोजन केवल पुनर्मिलन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि MANIT से जुड़े मूल्यों, अनुशासन और आजीवन मित्रता के मजबूत रिश्तों का प्रतीक भी बना। पूर्व छात्रों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से आपसी जुड़ाव बनाए रखने का संकल्प लिया।

CJP आंदोलन के बीच बढ़ा विवाद, मेट्रो स्टेशन बंद होने पर CJI ने मांगा समाधान
राजनीतिक प्रदर्शन ने लिया हिंसक रूप, BJP-कांग्रेस भिड़ंत में 16 पुलिसकर्मी जख्मी
होर्मुज के बाद बाब-अल-मंदेब पर नजर, बंद हुआ रास्ता तो बढ़ सकती है वैश्विक मुश्किलें
बरगी के सालीवाड़ा में बवाल, दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प; एक की मौत
'जन नायकन' के लीक ने बढ़ाई टेंशन, फिल्म इंडस्ट्री में छिड़ी नुकसान बनाम 'जीरो इम्पैक्ट' की जंग
PM आवास योजना से लेकर जनसमस्याओं तक, शिकायतों के बाद भी निगम प्रशासन बेखबर
ट्रंप की नई टैरिफ नीति से बदलेगा वैश्विक व्यापार, भारत के लिए सुनहरा मौका
जंतर-मंतर प्रदर्शन: CJP बोला- 'ज्यादातर पुलिसकर्मी सुरक्षित, मामूली चोटें आईं'
विपक्ष की मांग के बावजूद धर्मेंद्र प्रधान पर सरकार का भरोसा बरकरार?
एयरोस्पेस सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, HAL और Safran समझौते से देश में बनेंगे इंजन पार्ट्स