मोदी सरकार और कांग्रेस आमने-सामने, सुशासन दिवस और कुशासन फोल्डर में टकराव
क्रिसमस के जश्न और दिल्ली की सर्दी पर आज सिसायी पारे के हावी रहने की संभावना है. एक तरफ बीजेपी अटल जी के जन्मदिन पर सुशासन दिवस मनाएगी. दूसरी ओर बीजेपी को काउंटर करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा प्लान बनाया है. सूत्रों का कहना है कि आज कांग्रेस मोदी सरकार के 11 सालों पर हमला बोलेगी |
कांग्रेस के प्लान में सबसे ऊपर ‘कुशासन’ है. इसे लेकर पार्टी हमला बोलेगी.इसके लिए कांग्रेस मीडिया विभाग आंकड़ों के साथ मीडिया के सामने मुखातिब होगा. मीडिया प्रमुख पवन खेड़ा पार्टी की तरफ से मोर्चा संभालेंगे |
लोगों के अधिकारों का दमन किया जा रहा
बता दें कि कांग्रेस देश के तमाम मुद्दों को लेकर लगातार बीजेपी पर हमलावर है. वो बीजेपी के कार्यकाल को अघोषित आपातकाल बताती रही है. इससे पहले जब बीजेपी इमरजेंसी के 50 साल पूरे होने पर कांग्रेस पर हमलावर थी तब कांग्रेस की ओर से दावा किया गया था कि देश में बेलगाम नफरती भाषण दिए जा रहे हैं. लोगों के अधिकारों का दमन किया जा रहा है |
11 साल से देश में अघोषित आपातकाल
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया था, बीते 11 सालों से देश में अघोषित आपातकाल है. लोकतंत्र पर व्यवस्थागत और खतरनाक तरीके से 5 गुना ज्यादा हमला किया जा रहा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा था कि मोदी सरकार में संविधान पर हमले हो रहे हैं. विपक्ष के खिलाफ जांच एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है |
संसदीय परंपराओं को किया जा रहा तार-तार
इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया था कि संसदीय परंपराओं को तार-तार किया जा रहा है. न्यायपालिका को लगातार कमजोर करने का काम किया जा रहा है. चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर भी गंभीर सवाल लग चुके हैं. उन्होंने कहा था, सरकार की आलोचना करो तो बदनाम किया जा रहा है. नफरत और कट्टरता फैलाई जा रही है. किसान अपनी बात रखे तो उसे खालिस्तानी कहा जाता है. जाति जनगणना की मांग करने वालों को शहरी नक्सली बताया जाता है |

संसद में विवाद के बाद कल्याण बनर्जी पर गिरी गाज, पूरे मानसून सत्र से बाहर
बस की टक्कर से दो की मौत, आक्रोशित लोगों ने सड़क पर किया हंगामा
कानपुर में वकीलों का उग्र प्रदर्शन, डीएम कार्यालय के गेट पर किया घेराव
जिम्बाब्वे ने खोले अपने पत्ते, सीरीज से पहले टीम का ऐलान; त्सिगा को मिला मौका
वृंदावन में विराट-अनुष्का की सादगी ने जीता दिल, नंगे पैर प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने पहुंचे
'ऐसे नहीं चलेगा...' रीवा कलेक्टर ने वेंडर को सुनाई खरी-खरी, मामला हुआ वायरल
चिप की दुनिया में भारत का नया मिशन, चीन को चुनौती देने की रणनीति तैयार
छत्तीसगढ़ कैबिनेट से निकले बड़े फैसले, अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, किसानों को राहत
बिलासपुर रेंज में अपराधियों के खिलाफ बड़ा कदम, नई नीति से पुलिस रहेगी हर समय अलर्ट
डेंगू से सुरक्षा को नई उम्मीद, तमिलनाडु में शुरू होगी QDENGA वैक्सीन