रीवा से पहली फ्लाईट देवी अहिल्या एयरपोर्ट आयी, विंध्य क्षेत्र के नागरिको में खुशी की लहर
भोपाल : सोमवार को देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर विंध्य क्षेत्र के यात्रियों के साथ उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल भी पहली विमान सेवा से पहुँचे। विंध्य क्षेत्र के यात्रियों ने पहली बार रीवा से इंदौर की फ्लाइट से यात्रा कर अपनी खुशी जाहिर की। फ्लाइट में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और विंध्य क्षेत्र के 70 से अधिक नागरिक आये। इंदौर एयरपोर्ट पर इंदौर में रह रहे विंध्य क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों ने ढोल बाजे की करतल ध्वनि के साथ सभी का पुष्पगुच्छ, दुपट्टा और माला पहनाकर स्वागत किया। मुंह मीठा कराकर हर्ष व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक गोलू शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि इस नई फ्लाइट से विंध्य क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर हवाई सुविधा मिलेगी। विंध्य का व्यक्ति इंदौर एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, बेंगलोर, चेन्नई आदि मेट्रो शहरों की हवाई यात्रा कर सकेगा। इस हवाई सेवा से विंध्य क्षेत्र का ओर तेजी से विकास होगा। साथ ही उज्जैन और ओंकारेश्वर ज्योतिलिंग पर पर्यटन बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई सफर कर सकेगा।
रीवा से फ्लाइट से आयी भजन गायिका सुद्विवेदी ने कहा कि अब इंदौर आना आसान हो गया है। रीवा से इंदौर आने में ट्रेन से 14 घंटे लगते थे, अब डेढ़ घंटे में पहुँच जाएंगे। इससे समय बचेगा। सत्यमणि पांडे, रामपाल सिपला, अमर सिंह ने कहा कि व्यापार के सिलसिले में अक्सर इंदौर आना पड़ता है। ट्रेन में समय अधिक लगता था, अब फ्लाईट की सुविधा मिलने से कम समय में इंदौर आ सकेंगे।

समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत
स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?