CG Liquor Scam: चैतन्य बघेल पर 250 करोड़ मिलने का दावा, EOW ने दाखिल किया 8वां पूरक चालान
छत्तीसगढ़ : के बहुचर्चित CG Liquor Scam में जांच एजेंसियों ने कार्रवाई तेज कर दी है। इस मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ रायपुर की विशेष अदालत में 3800 पन्नों का आठवां पूरक चालान पेश किया है। इस चार्जशीट में दावा किया गया है कि शराब घोटाले के जरिए चैतन्य बघेल को 200 से 250 करोड़ रुपये तक की अवैध रकम मिली।
EOW के मुताबिक, यह अहम जानकारी सौम्या, अरुणपति, अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर के बीच हुई व्हाट्सऐप चैट्स के विश्लेषण से सामने आई है। जांच एजेंसी का कहना है कि इन चैट्स में अवैध उगाही, रकम के बंटवारे और सिंडिकेट के संचालन से जुड़े कई संकेत मिले हैं, जो चैतन्य बघेल की कथित भूमिका की ओर इशारा करते हैं।
चार्जशीट में यह भी उल्लेख किया गया है कि शराब कारोबार से जुड़े एक संगठित सिंडिकेट के माध्यम से अवैध वसूली की गई। EOW का मानना है कि इस सिंडिकेट से जुटाई गई राशि का बड़ा हिस्सा सीधे तौर पर चैतन्य बघेल तक पहुंचा। CG Liquor Scam से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं पर केंद्रीय एजेंसियां लगातार शिकंजा कस रही हैं। इसी क्रम में हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी दो हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारियां की हैं।
गौरतलब है कि 3200 करोड़ रुपये के इस कथित शराब घोटाले में ईडी पहले ही 15 सितंबर को चैतन्य बघेल के खिलाफ 5000 से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। हालांकि, भूपेश बघेल लगातार इन आरोपों को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताते रहे हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को जानबूझकर CG Liquor Scam में फंसाया जा रहा है।

भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना बनी आर्थिक संबल
बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस
महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई
इंदौर और विकास हैं एक दूसरे के पर्याय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कृषि में छत्तीसगढ़ का नया अध्याय बनाया धमतरी जिले ने
इरादों की स्याही से किशन जंगम ने लिखी सफलता की नई इबारत