दिल्ली में बाहर से आने वाली गाड़ियों पर शिकंजा, कल से लागू होंगे सख्त नियम
राजधानी दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरे के स्तर पर पहुंच चुकी है. प्रदूषण के चलते बनते स्वास्थ्य संकट को देखते हुए दिल्ली सरकार ने गाड़ियों और निर्माण गतिविधियों को लेकर सख्त फैसले लागू करने का ऐलान किया है. इन फैसलों का असर सीधे तौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों, बस सेवाओं और निर्माण से जुड़े कारोबार पर पड़ेगा |
सिर्फ BS-6 मानकों पर खरे उतरने वाली गाड़ियों की एंट्री
सरकार ने साफ कर दिया है कि 18 दिसंबर की सुबह से दिल्ली की सीमाओं पर सख्ती और बढ़ा दी जाएगी. दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड सिर्फ वही गाड़ियां राजधानी में प्रवेश कर पाएंगी, जो BS-6 उत्सर्जन मानक वाले होंगे. BS-2, BS-3 और BS-4 श्रेणी के वाहन, चाहे वे निजी हों या व्यावसायिक, फिलहाल दिल्ली में नहीं आ सकेंगे |
पहले से चल रही बाहरी गाड़ियों पर भी कसेगा शिकंजा
दिल्ली में पहले से मौजूद दूसरे राज्यों की गाड़ियों की भी जांच की जाएगी. अगर कोई वाहन तय मानकों से नीचे पाया गया, तो उसे सड़क से हटाकर जब्त किया जाएगा. सरकार का कहना है कि नियम सभी पर समान रूप से लागू होंगे |
इंटरस्टेट बस यात्रियों को हो सकती है परेशानी
कई अंतरराज्यीय बसें अभी भी BS-4 डीजल इंजन पर चल रही हैं. ऐसे में इन बसों की आवाजाही पर असर पड़ना तय माना जा रहा है. इसका सीधा प्रभाव यात्रियों की सुविधा और बस संचालन पर पड़ सकता है |
PUC नहीं तो फ्यूल नहीं, पेट्रोल पंपों पर डिजिटल निगरानी
दिल्ली में गुरुवार (18 दिसंबर) से एक और अहम नियम लागू किया जाएगा. जिन वाहनों के पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र नहीं होगा, उन्हें पेट्रोल या डीजल नहीं मिलेगा. इसके लिए पेट्रोल पंपों पर ANPR तकनीक के जरिए गाड़ियों की पहचान और जांच की जाएगी |
बाहरी राज्यों का PUC चलेगा या नहीं?
ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि, क्या दूसरे राज्यों से जारी PUC सर्टिफिकेट मान्य होंगे? इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में कहीं से भी जारी वैध PUC सर्टिफिकेट मान्य है, बशर्ते उसकी अवधि समाप्त न हुई हो |
निर्माण सामग्री की ढुलाई पर पूरी तरह ब्रेक
वहीं, प्रदूषण बढ़ाने वाली गतिविधियों पर रोक लगाते हुए सरकार ने निर्माण सामग्री के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है. ट्रक, ट्रैक्टर या अन्य वाहन जो कंस्ट्रक्शन मटेरियल ले जा रहे होंगे, उन्हें दिल्ली बॉर्डर पर ही रोक दिया जाएगा. यह रोक बाहरी और आंतरिक, दोनों तरह की ढुलाई पर लागू होगी |
CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को छूट
हालांकि, दिल्ली से बाहर रजिस्ट्रेशन होने के बावजूद CNG और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को इन प्रतिबंधों से बाहर रखा गया है. पाबंदी केवल पेट्रोल और डीजल से चलने वाले, गैर-BS-6 वाहनों पर लागू होगी |
हालात नहीं आसान
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जनता से असुविधा के लिए खेद जताया. उन्होंने कहा, ''कुछ महीनों में प्रदूषण को पूरी तरह खत्म कर पाना किसी भी सरकार के लिए संभव नहीं है, लेकिन लोगों की सेहत को प्राथमिकता देते हुए कड़े कदम उठाना जरूरी हो गया है |

CJP प्रदर्शन विवाद में नया मोड़, दिल्ली पुलिस ने फेक न्यूज के पीछे पाकिस्तानी अकाउंट्स का किया जिक्र
11 यूरोपीय पर्यटकों के साथ नाव लापता, इंडोनेशिया में युद्धस्तर पर तलाश अभियान
राहुल गांधी का सरकार पर दबाव, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत रखी तीन मांगें
शराबी ने पुलिस की बोलेरो से मचाई तबाही, आठ लोगों को कुचलने के बाद बड़ा खुलासा
रेलवे स्टेशन पर जमकर हंगामा, RPF पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर शख्स ने किया प्रदर्शन
मनोज मुंतशिर का बड़ा खुलासा, बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर चिंता के संकेत, नाबार्ड रिपोर्ट में आय और भविष्य के भरोसे में गिरावट
शेखर सुमन ने छात्रों के समर्थन में उठाई आवाज, भावुक बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा
वाहन खरीद-बिक्री और जमीन दलाली के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, करोड़ों की ठगी का खुलासा
₹88 करोड़ की ठगी का आरोपी गिरफ्त में, यूएई से भारत पहुंचा मास्टरमाइंड अविनाश राठौड़