प्रभास ने पहले से चलाया बड़ा प्लान, ‘धुरंधर’ और ‘पुष्पा 2’ की टक्कर में नया मोड़
प्रभास सॉलिड तैयारी कर चुके हैं. यूं तो पिछली फिल्म साल 2024 में रिलीज हुई थी. जिसका नाम था- ‘कल्कि 2898एडी’. फिल्म ने 1000 करोड़ कमा लिए थे और अब जल्द ही उसका दूसरा पार्ट भी लाया जाएगा | जल्द ही फिल्म पर काम किया जाएगा. प्रभास के खाते में पहले ही कई सारी फिल्में हैं, जिसमें- ‘स्पिरिट’, ‘द राजा साब’, ‘कल्कि 2898एडी 2’ और ‘फौजी’ भी शामिल है | जिसमें से कुछ फिल्मों का काम पूरा हो चुका है | अब उनकी अगली फिल्म का लंबे वक्त से इंतजार किया है | जिसे मारुति ने डायरेक्ट किया है और प्रभास के साथ संजय दत्त आ रहे हैं. लेकिन उस फिल्म के रनटाइम ने सबके होथ उड़ा दिए हैं |
‘द राजा साब’ को इस साल ही दो बार रिलीज किया जाना था. जिसमें- 10 अप्रैल और 5 दिसंबर की तारीख शामिल है. लेकिन काम पूरा न होने के चलते इसे आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया गया |अब यह फिल्म 9 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है | जो पोंगल वाले विंडो में आ रही है. इसके साथ और भी कई फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. लेकिन मेकर्स ने कितना रनटाइम फाइनल किया है? क्या प्रभास धुरंधर-पुष्पा 2 को सच में टक्कर दे पाएंगे?
प्रभास की फिल्म पर क्या अपडेट आया
हाल ही में एक न्यूज वेबसाइट पर रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, प्रभास की The Raja Saab की शूटिंग काफी पहले ही खत्म हो चुकी है | वहीं, पोस्ट-प्रोडक्शन पर भी तेजी से काम किया जा रहा है. साथ ही नई रिपोर्ट से पता लगा कि मारुति की टीम ‘राजा साब’ की सेंसर कॉपी के साथ तैयार है | क्रिसमस से पहले सेंसर की सभी फॉर्मेलिटीज को पूरी भी कर दिया जाएगा | फिलहाल फिल्म का फाइनल रनटाइम 3 घंटे और 15 मिनट तय किया गया है | इन दिनों हर फिल्म 3 घंटे से ज्यादा होती है | हाल ही में ‘धुरंधर’ का भी फाइनल रनटाइम भी 3 घंटे से ज्यादा था | पर लोगों का इसलिए नेगेटिव रिस्पॉन्स नहीं मिला, क्योंकि फिल्म की कहानी पसंद की जा रही है|
हालांकि, नई रिपोर्ट में कहा गया कि मारुति और उनकी टीम फाइनल बदलाव कर सकती है. अबतक जो रनटाइम है, वो- 3 घंटे और 15 मिनट है | पर कहा जा रहा है कि फिल्म का फाइनल वर्जन 15 मिनट छोटा किया जा सकता है | जिसके बाद ‘राजा साब’ का फाइनल कट 3 घंटे हो सकता है. लेकिन फिलहाल तो 3 घंटे से ज्यादा ही टाइम है. जिसके लिए एक नया रिलीज ट्रेलर भी तैयार किया जा रहा है | दरअसल क्रिसमस के बाद एक ग्रैंड प्री-रिलीज इवेंट होगा |अब क्योंकि फिल्म को रिलीज होने में 23 दिन का वक्त ही बचा है. तो मेकर्स कोई भी कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं | हालांकि, इससे पहले पुष्पा 2 का रनटाइम 3 घंटे से ज्यादा था. पर अबतक राजा साब को खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है. कहीं 3 से ज्यादा रनटाइम प्रभास को ही भारी न पड़ जाए |

नकल माफिया पर योगी सरकार का शिकंजा, सीएम बोले- युवाओं के साथ अन्याय नहीं होगा
धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा फैसला, इस्तीफा देकर साझा किया अपना दर्द
वनडे संन्यास की खबरों के बीच रोहित शर्मा को मिला बड़ा समर्थन, BCCI ने कही ये बात
कप्तान श्रेयस की पहली जीत पर क्यों बोले पूर्व क्रिकेटर- भूखे को बासी खाना भी दावत लगता है?
मानसून में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, हो सकती है तबीयत खराब; डॉक्टरों की जरूरी सलाह
साइबर अपराधियों का नया खेल, कॉल फेल हुआ फिर भी खाते से निकल गए डेढ़ लाख रुपये
मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की कमी, मरीज अब AI से ले रहे इलाज की सलाह
वांगचुक की तबीयत और पुलिस विवाद पर मचा घमासान, वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल
जबलपुर में बदलेगा सफर का अंदाज, जल्द दौड़ेंगी नई इलेक्ट्रिक बसें