दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, बिना प्रदूषण सर्टिफिकेट वाहन पर भारी चालान
प्रदूषण को लेकर दिल्ली की हालत खराब है. इस बीच दिल्ली सरकार ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं. दिल्ली सरकार ने ऐलान किया है कि जिन वाहनों का प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं होगा, उन्हें गुरुवार (18 दिसंबर) से पेट्रोल नहीं दिया जाएगा |यानी गाड़ी में तेल भरवाने के लिए प्रदूषण सर्टिफिकेट(PUCC) जरूरी होगा. इसके अलावा ये भी कहा गया है कि PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक का चालान काटा जाएगा |
पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली के अंदर प्रदूषण के हालत फेयर स्टेज पर हैं. उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल से इसी स्टेज पर है. पिछले साल 380 था अभी 363 है. दिल्ली से भगोड़े अभी फ़िल्म देख रहे है. प्रदूषण उन्हीं की दी हुई बीमारी है और वही प्रोटेस्ट कर रहे हैं |
कूड़े के पहाड़ कम किए गए
मनजिंदर सिंह ने कहा कि हमने लगातार काम किए हैं और प्रदूषण को कंट्रोल कर रहे हैं. पिछले साल के मुकाबले प्रदूषण कम है. आप बताएं कि कितने दिन दिसम्बर के साफ थे. उन्होंने कहा आज सख्त कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कूड़े के पहाड़ को 15m कम करने में सफल रही है. इसके साथ ही़202 एकड़ में से 45 एकड़ को साफ कर चुके हैं |
राहुल-प्रियंका ने काम नहीं किया
मनजिंदर सिंह ने कहा कि दिल्ली के अंदर जो इंडस्ट्रियल एरिया में नॉन कम्फर्ट है उनको हम अपने दायरे में ले आये. डीपीसीसी नें 2 हज़ार से ज्यादा नोटिस जारी किए हैं. ये 9 करोड़ से अधिक के नोटिस हैं. बायोगैस को भी कम करने के लिए अब तक 10 हज़ार हीटर दिए हैं. डीजल जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. अब तक 3200 जनरेटर पर कार्यवाही की गई है. दिल्ली के अंदर औसतन AQI कम किया. पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पिछले साल तक कुछ नहीं किया |
साइंटिस्ट की टीम बनाई गई
मनजिंदर सिंह ने कहा कि पिछले साल के तुलना में नवम्बर में 20 पॉइंट AQI कम किया.5300 में से 3427 EV बस ले आये हैं. इसके साथ उन्होंने कहा कि PUCC सर्टिफिकेट नहीं होने पर 7 लाख से अधिक चालान कटेगा |
साइंटिस्ट की टीम बनाई है जिन्होंने 12 तारीख को अपनी पहली मीटिंग कर ली है. जिसके पास PUCC सर्टिफिकेट नहीं है उनको परसो से पेट्रोल नहीं मिलेगा. दिल्ली के अंदर कोई भी ट्रक कंस्ट्रक्शन का सामान लाया तो वो ट्रक सील किया जाएगा. BS 6 से कोई भी कम वाहन लाया तो परसो से वो वाहन सील किया जाएगा |

इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सत्ता के लिए बगावत, फिर खुद बने CM—भास्कर राव का निधन
चुनावी रैली बनी खतरा! मनोज तिवारी के दौरे में भगदड़, कई मासूम जख्मी
शारीरिक बीमारी बनी आत्मघाती कदम की वजह? जबलपुर में 18 वर्षीय छात्रा की मौत से सनसनी।
हार्दिक और क्रुणाल के बीच सबकुछ सामान्य, आरसीबी स्टार ने सोशल मीडिया कयासों को किया क्लीन बोल्ड।
नेपाल में हंगामा, PM के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन