MP कैबिनेट ने 1782 करोड़ की राघवपुर परियोजना को दी मंजूरी, 48 करोड़ से 6 नए वन विज्ञान केंद्रों सहित कई प्रस्ताव पारित
भोपाल | सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंगलवार को कैबिनेट बैठक हुई. इस बैठक में कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई | राघवपुर परियोजना के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की गई है. मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने दी |
1782 करोड़ की राशि को मंजूरी
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि अपर नर्मदा, राघवपुर परियोजना और बसानिया परियोजना के डूब प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष पैकेज को मंजूरी दी गई है. प्रावधान राशि के साथ के साथ ही 1782 करोड़ की राशि को मंजूरी दी गई है | इससे 5512 करोड़ की लागत से तीन जिलों अनूपपुर, मंडला और डिंडोरी में सिंचाई का काम तेजी से हो सकेगा. तीनों जिलों में 71967 हेक्टेयर जमीन पर सिंचाई होगी और 125 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा. ये डूब प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज है |
इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
1. कार्यभारित और आकस्मिक स्थापना के सभी पदों को सांख्येतर घोषित करने और उक्त पदों पर नवीन नियुक्ति नहीं करने के लिए भी अनुमति दी गई |
2. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं अवसंरचना योजना के सूचकांक को दो से तीन किया गया है. मुख्यमंत्री सड़क परियोजना के तहत 3810 करोड़ के कार्यों को मंजूरी |
3. उद्धम क्रांति योजना 2026-27 के लिए सतत रखने के लिए 905 करोड़ के कार्यों की मंजूरी |
4. 48 करोड़ रुपये की लागत से 6 वन विज्ञान केंद्रों की स्थापना की जाएगी |
5. मंत्रि परिषद ने राज्य शासन के विभिन्न विभागों में स्वीकृत स्थायी और अस्थायी पदों के विभेदीकरण को समाप्त करने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है. वर्तमान स्वीकृत अस्थायी पदों को स्थायी पदों में परिवर्तित करने के लिए सेवा भर्ती नियम में आवश्यक प्रावधान करने की स्वीकृति दी गई |
6. भोपाल और इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के संचालन और रखरखाव के लिए राजस्व मद में बजट का प्रस्ताव आज कैबिनेट में लाया गया. साल 2025-26 के लिए 90.67 करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है |

अमित शाह का तीखा हमला, बोले—राहुल की पार्टी बंगाल में शून्य पर सिमटेगी
शांति वार्ता पर संकट, होर्मुज में फिर भड़का सैन्य तनाव
मॉडलिंग से इवेंट डायरेक्टर का सफऱ जबलपुर की मनीषा गुप्ता से आशीष नेमा की बातचीत
बयान पर नहीं थम रहा विवाद, BJP ने EC के सामने रखा मुद्दा
आसमान में गरजे सुखोई-मिराज, एक्सप्रेस-वे पर दिन-रात युद्धाभ्यास
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
इंतजार खत्म! यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट कल शाम 4 बजे जारी
होमस्टे में अपराध: विदेशी महिला को नशीला ड्रिंक देकर दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचे आरोपी
IPL 2026: तिलक वर्मा ने जड़ा ऐतिहासिक शतक, गेल और डिविलियर्स के खास क्लब में मारी एंट्री।
सावधान जबलपुर! आसमान से बरस रही है आग, मौसम विभाग ने जारी की हीटवेव की चेतावनी।