ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया
नई दिल्ली । ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने तुर्की में बने दर्जनों यिहा ड्रोन को मार गिराया था। सोमवार को भारतीय सेना ने इसी यिहा ड्रोन के पुनर्निर्मित मॉडल की प्रदर्शनी लगाई। इन ड्रोन को सेना ने 10 मई को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान मार गिराया था। विजय दिवस के मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में कई तरह की भूमिका वाले कामिकेज श्रेणी के ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। भारत और पाकिस्तान के बीच सात से 10 मई तक चले संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी सेना ने बड़ी संख्या में यिहा ड्रोन का इस्तेमाल किया था। पाकिस्तानी सेना इस मानवरहित लड़ाकू हवाई वाहनों का इस्तेमाल विभिन्न भारतीय सैन्य और नागरिक प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के लिए किया था, हालांकि भारतीय सेना ने लगभग सभी ड्रोन को मार गिराया था। भारतीय सेना के अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदर्शित किया गया यिहा ड्रोन 10 मई को 2000 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। उन्होंने बताया कि इसे लाहौर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना किया गया था और इसका लक्ष्य जालंधर था। उन्होंने कहा कि 10 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री ले जा रहे ड्रोन को भारतीय सेना की वायु रक्षा प्रणाली ने मार गिराया था। रिमोट से संचालित यह ड्रोन लक्ष्य से टकराते ही विस्फोट करने के मकसद से बनाया गया था।

'यहां इस्तीफे नहीं होते'... लेकिन 12 साल में बदलते रहे मंत्री, जानिए पूरी कहानी
सीरिया में बड़ा सड़क हादसा, बस पलटने से 35 लोगों की गई जान
एक साथ 10 इस्तीफे, रालोद में उठे असंतोष के सुर, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
'धोखेबाज भतीजे' पर CM शुभेंदु का करारा प्रहार, सेबाश्रय शिविर घोटाले में दी चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान विवाद के बीच मायावती का बड़ा कमेंट, पार्टी कैडर को किया सतर्क
PhonePe की आय में 11% ग्रोथ, फिर भी घाटा 62% बढ़ा
नई कार्यकारिणी के जरिए मिशन चुनाव की तैयारी, यूपी कांग्रेस जल्द करेगी बड़ा ऐलान
भारी बारिश और भूस्खलन से तबाही, जम्मू-कश्मीर में हालात गंभीर, यात्रा सस्पेंड