प्रदूषण से नहीं मिल रही राहत—दिल्ली-NCR में Air Quality खतरनाक, जानें आज का वेदर अपडेट
दिल्ली | वायु प्रदूषण दिल्ली के लिए एक गंभीर समस्या बन गया है, जिससे फिलहाल कोई राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है. गुरुवार सुबह कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार रिकॉर्ड किया है, जो कि प्रदूषण की ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है. मौसम विभाग के मुताबिक, आज कई इलाकों में कोहरा छाए रहने की उम्मीद है. बुधवार के मुकाबले आज न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है |
ऐप के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे दिल्ली का ओवरऑल AQI ‘खराब’ श्रेणी में 282 दर्ज किया है. इसके अलावा, 16 इलाके प्रदूषण के रेड जोन में है. यहां AQI 300 के ऊपर है | अधिकतम AQI NSIT द्वारका का 340 रिकॉर्ड किया है. दिल्ली में अब सिर्फ प्रदूषण ही नहीं, बल्कि सर्दी ने भी अपना जोर दिखाना शुरु कर दिया है. आईएमडी के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है |
ऑरेंज अलर्ट
दिल्ली के 16 इलाकों में रेड अलर्ट है, जहां प्रदूषण ‘बहुत खराब’ में रिकाॅर्ड किया है. इसके अलावा कई इलाके ऑरेंज अलर्ट के दायरे में है. इन इलाकों में AQI 200 से 300 के बीच है. आनंद विहार का AQI-300, आया नगर का AQI-237, मथुरा रोड का AQI-251, डाॅ करनी शूटिंग रेंज का AQI-290, द्वारका सेक्टर-8 का AQI-281, आईजीआई एयरपोर्ट का AQI-206, दिलशाद गार्डन का AQI-287, आईआईटी दिल्ली का AQI-210 और लोधी रोड का AQI-230 दर्ज किया है |
NCR में पॉल्यूशन का हाल
सरकार और लोगों के लिए पॉल्यूशन एक गंभीर समस्या बनी हुआ है. बीते कई महीनों से प्रदूषण गंभीर स्तर पर बना हुआ है | इसके असर लोगों के स्वाथ्य पर भी दिखने लगा है. बुजुर्ग और बच्चों की हेल्थ पर सबसे ज्यादा पॉल्यूशन का असर पड़ रहा है. दिल्ली के साथ-साथ NCR में भी पॉल्यूशन की गंभीर स्थिति बनी हुई है. नोएडा का AQI-292, ग्रेटर नोएडा का AQI-272 और गुरुग्राम का AQI-240 दर्ज किया है. यह सभी इलाके प्रदूषण की ‘खराब’ श्रेणी में बने हुए हैं.गाजियाबाद का AQI-306 रिकाॅर्ड किया गया है, जो कि बहुत खराब श्रेणी में है |

रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
बोर्ड रिजल्ट में चमका गौतम बुद्ध नगर, हाईस्कूल-इंटर दोनों में बेहतर रैंक
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास