बस्तर ओलिंपिक का आगाज़...7 जिलों के खिलाड़ी और ‘नुआ बाट’ टीम मैदान में
बस्तर : में खेल भावना को नई दिशा देने वाले बस्तर ओलिंपिक का संभाग स्तरीय आयोजन आज 11 दिसंबर से जगदलपुर में शुरू हो रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन 13 दिसंबर तक चलेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे, जबकि समापन समारोह में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होकर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
इस बड़े आयोजन में बस्तर संभाग के सात जिलों—कांकेर, बस्तर, दंतेवाड़ा, सुकमा, नारायणपुर, बीजापुर और कोंडागांव—से सैकड़ों खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खास बात यह है कि इस साल बस्तर ओलिंपिक में सरेंडर किए गए नक्सली और नक्सल हिंसा से पीड़ित परिवारों के सदस्य भी खेल मैदान में उतर रहे हैं। अलग-अलग जिलों से करीब 761 से ज्यादा खिलाड़ी विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे, जो पिछले साल की तुलना में दोगुने से भी अधिक है।
बस्तर के IG सुंदरराज पी ने बताया कि इस बार 7 जिला टीमों के अलावा एक विशेष 8वीं टीम भी बनाई गई है, जिसमें सरेंडर नक्सली और नक्सल हिंसा प्रभावित परिवार शामिल हैं। इस टीम का नाम ‘नुआ बाट’ रखा गया है, जिसका अर्थ है—नई राह। IG के अनुसार, 2024 में जहां खिलाड़ियों की संख्या करीब 350 थी, वहीं इस बार ‘नुआ बाट’ टीम के जुड़ने से यह संख्या बढ़कर 761 से अधिक हो गई है।
उन्होंने कहा कि बस्तर ओलिंपिक में इन खिलाड़ियों की भागीदारी न केवल उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने में मदद करेगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास और मनोबल भी बढ़ाएगी। बस्तर ओलिंपिक का यह आयोजन सिर्फ खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और एकता का संदेश भी देता है।

रेल चिकित्सालय में स्वास्थ्य शिविर, पोषण पर विशेष फोकस
सुभेंदु सरकार की पहली प्रतिक्रिया: ‘हम पर हमला हुआ, कार तोड़ी गई’
पूर्व सेवा गणना पर बड़ा फैसला, हाई कोर्ट की डबल बेंच ने दिया झटका
मतदान के बीच बंगाल में बवाल: मुर्शिदाबाद से सिलीगुड़ी तक झड़प, तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें
BJP सांसद का हमला: मल्लिकार्जुन खरगे का ‘दिमागी संतुलन बिगड़ा’
नहर किनारे वीडियो शूटिंग के दौरान हादसा, इलाके में मातम
बोर्ड रिजल्ट में चमका गौतम बुद्ध नगर, हाईस्कूल-इंटर दोनों में बेहतर रैंक
कर्मचारियों के कल्याण पर जोर, अमेजन इंडिया लगाएगी 2800 करोड़
यूपी बोर्ड के नतीजे आए: हाईस्कूल 90.42% और इंटर 80.38% पास