रामायण के ‘लक्ष्मण’ के घर सारा खान बनी बहू, 4 साल छोटे कृष के संग नई जिंदगी
‘बिग बॉस’ फेम सारा खान दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं. एक्ट्रेस ने 36 साल की उम्र में बॉयफ्रेंड कृष पाठक के साथ शादी की है, जो उनसे 4 साल छोटे हैं. इसी के साथ ही रामायण के लक्ष्मण यानी सुनील लहरी के घर की बहू बन गई हैं. सारा की दुल्हन बनी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. जिसमें वो लाल जोड़ा, गले में मंगलसूत्र, माथे पर सिंदूर और एकदम पहाड़ी लुक में दिखाई दे रही हैं. एक्ट्रेस ने गले में गुलबंद और नाक में पहाड़ी ट्रेडिशनल नथ पहनी हुई है.शादी के बाद दोनों का स्टेज पर रोमांटिक डांस परफॉर्मेंस हुआ. कृष की दुल्हन बनकर काफी सुंदर लग रही हैं |
सारा खान को उनके दोस्त और फैन्स लगातार शादी की बधाई दे रहे हैं. यह सारा की दूसरी शादी है, इससे पहले एक्टर अली मर्चेंट के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं, पर दोनों जल्द ही अलग हो गए. हाल ही में एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी में गौहर खान भी पहुंची थीं. जो पति और बच्चे के साथ दिखाई दी थी. वहीं शादी में भी कई एक्टर्स पहुंचे थे, जिन्होंने कपल को बधाई दी है |
सारा खान ने की दूसरी शादी, तस्वीर वायरल
सारा खान ने कृष पाठक के साथ दूसरी शादी की है. हालांकि, कुछ वक्त पहले ही उन्होंने कृष पाठक के साथ तस्वीर शेयर की थी. साथ ही अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा था- ”वो दुआ सी लगी, मैं मन्नत बन गया. दो दुनिया थी अलग, पर प्यार एक बन गया.” जिसके बाद करवाचौथ भी साथ में सेलिब्रेट किया था. और दिवाली पर भी कपल फोटो शेयर की थी. हालांकि, तब भी उन्होंने सिंदूर भरा हुआ था. अब कपल की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं और पसंद भी की जा रही है |
सारा खान ने 2010 में एक्टर अली मर्चेंट से बिग बॉस में शादी की थी. लेकिन 2011 में दो महीने बाद ही उनका तलाक हो गया. जबकि, इस शादी को अली मर्चेंट ने एक रियलिटी शो में पब्लिसिटी स्टंट बताया था. और कहा था कि सारा से शादी करना जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. यूं तो एक्ट्रेस ने बतौर मॉडल ही करियर की शुरुआत की थी. पर शो बिदाई से डेब्यू किया और छा गईं. वो कई टीवी शो का हिस्सा रह चुकी हैं, जिसमें- ‘जुनून – ऐसी नफरत तो कैसा इश्क में’, ‘ससुराल सिमर का’, ‘प्यार तूने क्या किया’ भी शामिल है |

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित