मध्य प्रदेश विधानसभा में हंगामा: सिंगरौली में पेड़ों की कटाई को लेकर सवाल उठे
मध्य प्रदेश की विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पांचवें और आखिरी दिन सिंगरौली में पेड़ों की कटाई पर जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस विधायकों ने इस संबंध प्रश्न किए. विरोध जताने के लिए कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर गए. इस मुद्दे पर झाबुआ से कांग्रेस विधायक विक्रांत भूरिया ने कहा कि सिंगरौली में पेड़ काटकर सागर और शिवपुरी में लगाए जा रहे हैं, ये कैसा न्याय है |
कांग्रेस विधायकों ने जताया विरोध
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन कांग्रेस ने सदन में सिंगरौली में करीब 6 लाख पेड़ों के काटने का मुद्दा उठाया. विक्रांत भूरिया ने सिंगरौली में पेड़ कटाई को अवैध बताया. दैनिक भास्कर रिपोर्ट के अनुसार आदिवासी की पहचान जल, जंगल और जमीन से होती है. अगर आप उनके जंगल खत्म कर देंगे, जमीन छीन लेंगे, जल ले लेंगे तो उनका अस्तित्व कैसे बचेगा. वहां धड़ल्ले से कटाई चल रही है |
वहीं राघौगढ़ से कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा कि अडाणी समूह को खदानें दी गई हैं, इसके लिए पेड़ काटे जा रहे हैं. पेसा एक्ट से बाहर बताया गया. यहां पर वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 का उल्लंघन हुआ है |
वन राज्य मंत्री ने दी सफाई
विक्रांत भूरिया के सवाल के जवाब में वन राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार ने कहा कि यह सही नहीं है कि वन क्षेत्र में अवैध कटाई हो रही है. खनन मंत्रालय के निर्देशों के आधार पर 2,672 हेक्टेयर भूमि पर कटाई हुई है. जो भी पेड़ काटे गए हैं, वह नियमानुसार है. भारत सरकार की परमिशन के आधार पर कार्रवाई हो रही है. वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वन राज्य मंत्री का बचाव करते हुए कहा कि दिलीप अहिरवार पहली बार के विधायक हैं. उन्होंने सवालों का सही जवाब दिया. सिंगरौली में कभी भी पेसा एक्ट नहीं रहा है क्योंकि वहां आदिवासियों की संख्या कम रही है |

बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें, असम में बाढ़ से 50 की मौत, हजारों घरों में ब्लैकआउट
गुरुग्राम में RWA पदाधिकारियों पर शिकंजा, कार्यालय में बवाल के बाद FIR
इराक से वेस्ट बैंक तक हिंसा, धमाकों और गोलीबारी से फिर भड़का तनाव
बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, विवाहित बेटियों को भी मिलेगा अनुकंपा नियुक्ति का अधिकार
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता