बड़ी खबर : टुटेजा, ढेबर और त्रिपाठी की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानें आज क्या होगा?
रायपुर: छत्तीसगढ़ से जुड़े 38 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब पूरी ताकत लगा दी है। झारखंड में ACB द्वारा दर्ज FIR के आधार पर ED ने तुरंत ECIR (Enforcement Case Information Report) दर्ज कर दी। इसके बाद रांची के स्पेशल PMLA कोर्ट में याचिका दाखिल की गई, जिसमें आरोपियों से जेल में पूछताछ की अनुमति मिल गई।
ED की टीम जल्द ही छत्तीसगढ़ पहुंचकर अनिल टुटेजा, अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी समेत अन्य आरोपियों के बयान दर्ज करेगी। इन आरोपियों को छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। पूछताछ के दौरान मामले के कई नए खुलासे होने की संभावना है।
यह घोटाला रांची के विकास सिंह की शिकायत के बाद सामने आया। विकास सिंह ने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ के आबकारी अधिकारियों और व्यवसायियों ने मिलकर झारखंड सरकार को अरबों रुपए का नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर झारखंड ACB ने प्रारंभिक जांच शुरू की, जिसमें पूर्व आबकारी सचिव विनय चौबे और संयुक्त सचिव गजेंद्र सिंह से कई बार पूछताछ की गई।
जांच के दौरान टुटेजा, अनवर और अरुण पति त्रिपाठी का नाम भी सामने आया। झारखंड ACB ने इन सबके खिलाफ नियमित FIR दर्ज की और अब तक 22 लोगों को आरोपी बनाया है। ED अब मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से घोटाले की गहराई में जाएगी। अधिकारियों का मानना है कि ED की पूछताछ से वित्तीय लेनदेन और नए कनेक्शन उजागर होंगे, जिससे पूरे घोटाले की परतें खुलेंगी।

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद