CG अलर्ट : अमित बघेल के सरेंडर की खबर से हड़कंप, भारी पुलिस बल तैनात...जानें अंदर की बात
रायपुर। अमित बघेल सरेंडर मामले में आज बड़ा अपडेट सामने आ सकता है। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल के आज देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर करने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि सरेंडर के दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक पहुंच सकते हैं, इसलिए कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने सरेंडर की स्थिति से पहले ही गिरफ्तारी की पूरी तैयारी कर ली है।
अमित बघेल आपत्तिजनक बयान देने से जुड़े मामले में पिछले दो महीने से फरार हैं। इस बीच शुक्रवार को उनकी मां का निधन हो गया, जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पथरी गांव ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार होगा। माना जा रहा है कि सरेंडर करने के बाद बघेल अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल की अर्जी लगा सकते हैं।
26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट कहा था कि अपनी जुबान पर लगाम रखें और जिन राज्यों में FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने राहत से साफ इनकार करते हुए कहा—“कानून अपना काम करेगा।” इससे पहले, 24 नवंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया था कि वह FIR क्लबिंग जैसे मुद्दों पर कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा और पुलिस आवश्यकता होने पर अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी।
बताया जाता है कि अमित बघेल पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है और वह 26 दिनों से फरार चल रहे हैं। सरेंडर की आशंका को देखते हुए कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेडिंग, सुरक्षा निगरानी और रिमांड प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरेंडर होते ही पुलिस तुरंत उन्हें हिरासत में ले सकती है।

बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित
वकीलों की CJI से गुहार, पीएम आवास के पास प्रदर्शन पर जताई चिंता
फैन की दीवानगी देख हैरान हुईं काजल अग्रवाल, सालों बाद सुनाया दिलचस्प किस्सा
न्यूयॉर्क हमले की जांच तेज, नस्लीय नफरत से जुड़ा हो सकता है मामला
रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाला बदमाश गिरफ्तार, जेवर और सामान बरामद