रघुनाथ नेताम ने धान उपार्जन व्यवस्था पर जताया संतोष : 70 क्विंटल धान का किया उपार्जन
रायपुर : प्रदेश के मेहनतकश किसानों को उनकी उपज का वाजिब हक दिलाने के लिए राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान का उपार्जन किया जा रहा है। यह कार्य 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कोण्डागांव जिले के सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी का कार्य जारी है। जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।
कोण्डागांव विकासखंड के धान खरीदी केंद्र कुम्हारपारा में धान बेचने पहुंचे रघुनाथ नेताम ने बताया कि धान खरीदी हेतु समिति में उनकी माता कलाबती नेताम का नाम पंजीकृत है और वे बतौर नामिनी धान बेचने पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि आज 70 क्विंटल का धान बेचा है और धान उपार्जन केन्द्र में धान बेचने में कोई परेशानी नही हुई। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य से धान खरीदी की जा रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र के माध्यम से धान की तौल से पारदर्शिता भी आई है। उन्होंने शासन की योजनाओं और नीतियों पर भरोसा जताते हुए धान खरीदी केंद्र की सुविधाओं पर संतुष्टि जताई।

अमेरिका में 'रामायण' का भव्य ट्रेलर लॉन्च, रणबीर कपूर ने बेटी राहा पर कही खास बात
रतलाम, पन्ना समेत 5 जिलों में आज भारी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
कमजोर मार्केट में भी मुनाफे का मौका, एक्सपर्ट ने बताई कमाई की रणनीति
संसद में नहीं थमा पेपर लीक विवाद, लोकसभा स्थगित, राज्यसभा में हंगामा जारी
पेपर लीक विवाद पर आज बड़ी बैठक, CJP ने इस्तीफे की मांग दोहराई
परमाणु समझौते पर बढ़ी सियासत, अमेरिका-सऊदी डील पर वैश्विक बहस तेज
अफगानिस्तान करेगा दिल्ली में होम सीरीज की मेजबानी, भारत से तीन टी20 मुकाबले
18 लाख रुपये के KCC घोटाले की फाइल दोबारा खुली, विधानसभा में उठा मामला
निवेशकों को बड़ा झटका! स्विगी के शेयर में तेज गिरावट, ये है पूरी वजह
रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ श्रेयस अय्यर का नाम, पहली जीत के साथ तोड़ा धोनी का रिकॉर्ड