रायपुर में क्रिकेट का महाकुंभ , IND vs SA टीमें पहुंचीं, 3 दिसंबर को होगा 'करो या मरो' का मुकाबला
IND vs SA: रांची में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए पहले वनडे मैच में टीम इंडिया ने 17 रन से जीत के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वनडे सीरीज के धमाकेदार आगाज के बाद दोनों टीमें सीरीज के दूसरे मैच के लिए रायपुर पहुंच गई हैं. तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. छत्तीसगढ़ का यह शहर अब तीन साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है.
तीन साल बाद रायपुर करेगा मेजबानी
रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम पूरे तीन साल बाद वनडे इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है. इससे पहले 2023 में भारतीय टीम इस मैदान पर रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड से भिड़ी थी. इस मैच में भारत ने 8 विकेट से आसान जीत हासिल की थी. अब एक बार फिर इस मैदान पर भारतीय टीम जलवा बिखेरते नजर आएगी. लेकिन इस बार टीम की कमान केएल राहुल संभालेंगे.
भारत-साउथ अफ्रीका की टीम
भारत: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान) (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा ऋषभ पंत, नीतीश कुमार रेड्डी, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल
साउथ अफ्रीका: रयान रिकल्टन, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, प्रेनेलन सुब्रायन, नंद्रे बर्गर, ओटनील बार्टमैन टेम्बा बावुमा, रुबिन हरमन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी

चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज