पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी : DIG के 5 नए पद मंजूर, जानें किन SP अधिकारियों को मिल सकता है प्रमोशन का तोहफा?
MP Police DIG Promotion प्रक्रिया को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र सरकार ने DIG स्तर के पांच नए पदों को मंजूरी दे दी है। पहले जहां 11 SP अधिकारियों को प्रमोशन मिलना था, वहीं नए पद जुड़ने के बाद अब कुल 16 अफसर DIG बनाए जाएंगे। लंबे समय से अटकी पदोन्नति प्रक्रिया आखिरकार आगे बढ़ी है और मुख्य सचिव की मंजूरी के बाद अब DPC की तारीख तय की जाएगी।
केंद्र ने आगामी वर्ष 2026 के लिए DG रैंक के तीन पद, साथ ही ADG और IG स्तर के दो-दो पद भी बढ़ाए हैं। पदोन्नति से संबंधित फाइल मुख्य सचिव अनुराग जैन को भेज दी गई है। माना जा रहा है कि DPC दिसंबर के दूसरे सप्ताह में होगी और सभी अधिकारियों को 1 जनवरी 2026 से पदोन्नत माना जाएगा।
इस बार सबसे खास बात यह है कि तीन बैचों—2010, 2011 और 2012—के अफसरों को एक साथ DIG रैंक में प्रमोशन दिया जाएगा। 2010 बैच से राकेश कुमार सगर, आरएस बेलवंशी, किरणलता केरकेट्टा और मनोज राय शामिल हैं। वहीं 2011 बैच से रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा, सिमाला प्रसाद और असित यादव के नाम प्रमुख हैं। 2012 बैच से मयंक अवस्थी, विवेक सिंह, कुमार प्रतीक, शिव दयाल, शैलेंद्र सिंह चौहान, आलोक सिंह, रघुवंश सिंह और विकास पाठक के नाम शामिल हैं।
MP Police DIG Promotion सूची में DG रैंक के लिए 1994 बैच के अनंत कुमार सिंह, आशुतोष राय और राजाबाबू सिंह के नाम स्वीकृत हुए हैं। ADG पद पर प्रमोद वर्मा और अभय सिंह पदोन्नत होंगे। वहीं 2008 बैच के सियाश ए. और ललित शाक्यवार को IG बनाया जाएगा।

सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें