दिल्ली बम धमाका: तीन डॉक्टर समेत मौलवी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने लाल किला के पास हुए बस विस्फोट मामले में गिरफ्तार तीन डॉक्टरों और एक मौलवी को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इन सभी आरोपियों को को प्रधान एवं सत्र न्यायाधीश अंजू बजाज चांदना के समक्ष पेश किया गया था, जिन्होंने चारों को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब तक एनआईए ने इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किए गए एक ‘सफेदपोश’ आतंकी मॉड्यूल से जुड़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनआईए ने कहा कि एजेंसी आत्मघाती बम विस्फोट के सिलसिले में सुरागों की तलाश कर रही है और इस हमले में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए संबंधित पुलिस बलों के साथ समन्वय में कई राज्यों में तलाशी अभियान चला रही है। 10 नवंबर को लाल किले के बाहर विस्फोटकों से लदी कार में विस्फोट हुआ था, जिसे डॉ. उमर चला रहा था। एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों से पूछताछ जारी है और एनआईए इस पूरे आतंकी मॉड्यूल की गहन जांच कर रही है।
हमले की जांच केंद्र गृह मंत्रालय द्वारा एनआईए को सौंपी गई थी। इसके बाद से एजेंसी कई राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इस मॉड्यूल से जुड़े हर सदस्य का पता लगाने और उसे न्याय के कठघरे में लाने की दिशा में काम कर रही है। एनआईए का कहना है कि वह इस साजिश की पूरी परतें खोलने और इसके मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए कोशिश कर रही है।

सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें