काले धंधे का भंडाफोड़, मथुरा से नोएडा तक फैला हथियार सप्लाई रैकेट दबोचा गया
नोएडा | ग्रेटर नोएडा की दनकौर थाना पुलिस ने बीती रात अवैध हथियारों के जखीरे के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में अवैध कारतूस, 3 पिस्टल, 3 देसी कट्टे, आईफोन मोबाइल, दो गाड़ियां और एक बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई है. ये सभी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए अवैध हथियारों का धंधा चला रहे थे |
पुलिस ने जिन पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान हो गई है. इनमें गजेन्द्र (निवासी ग्राम भैरमाला, दादरी), सुमित कुमार उर्फ़ गुंडा (निवासी सत्यानपुर, कासना), निखिल भाटी (निवासी श्याम नगर), हर्ष सिंघल और सूरज सिंघल (दोनों निवासी लोनी, गाजियाबाद) शामिल हैं. हर्ष सिंघल और सूरज दोस्त हैं. इन आरोपियों में से तीन आरोपी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी हैं |
5,000 से 15,000 रुपये तक में बेचते थे हथियार
डीसीपी शाद मियां खान ने बताया कि गैंग का मुख्य सरगना गजेंद्र है, जो अपने साथियों सुमित, सागर, हर्ष और निखिल के साथ मिलकर मथुरा से हथियारों की सप्लाई करता था. ये हथियार 5,000 से 15,000 रुपये तक में बेचते थे. सुमित एलएलबी का छात्र है, जो गलगोटिया में पढ़ता है. सागर, हर्ष और निखिल भी कॉलेज में पढ़ने वाले हैं, जबकि गजेंद्र दसवीं पास है |
कैसे पकड़े गए आरोपी?
डीसीपी ने बताया कि 28 नवंबर की शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति बिना नंबर प्लेट वाली स्कूटी और बैलेनो कार में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने के लिए घूम रहे हैं. सूचना पर पुलिस टीम ने गोल चक्कर के पास नाकाबंदी की. तभी बिना नंबर की स्कूटी और UP16FD9705 नंबर की बैलेनो कार दिखाई दी. दोनों वाहनों को रुकवाने पर आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया |
हथियारों की तस्करी करते थे
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मथुरा के जय गुरुदेव क्षेत्र से हथियार खरीदकर दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद में बेचते थे. एक हथियार पर 5,000 से 15,000 रुपये तक का मुनाफा कमाते थे. छुट्टे कारतूस भी ऊंचे दामों पर बेचते थे. अवैध धन का उपयोग मौज-मस्ती और ऐशो-आराम में किया जाता था |

पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें