‘कांग्रेस के कई सोशल अकाउंट विदेश से चल रहे, वहीं से…’, संबित पात्रा ने किया चौंकाने वाला दावा
नई दिल्ली: बीजेपी सांसद (BJP MP) संबित पात्रा (Sambit Patra) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस (Congress) देश के बाहर बैठे लोगों के साथ मिलकर भारत (India) के खिलाफ नैरेटिव (Narrative) बनाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि एक्स प्लेटफॉर्म के फीचर के आधार पर यह पता चला है कि कई कांग्रेस नेताओं और संगठनात्मक अकाउंट्स (Organizational Accounts) की लोकेशन भारत में नहीं, बल्कि विदेशों में दिखाई दे रही है.
उनके मुताबिक पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका में बेस्ड दिख रहा है, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट आयरलैंड से जुड़ा हुआ था जिसे बाद में बदलकर भारत कर दिया गया. हिमाचल कांग्रेस का अकाउंट थाईलैंड से जुड़ा बताया गया. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस, राहुल गांधी और वामपंथी दलों के जाने-माने चेहरों ने 2014 में बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत का अपमान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
संबित पात्रा ने दावा किया कि कई लेफ्ट और कांग्रेस समर्थक इन्फ्लुएंसर्स पाकिस्तान, बांग्लादेश और साउथ ईस्ट एशिया में बैठे हुए हैं और भारत के खिलाफ एजेंडा चला रहे हैं. उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस का काम देश को बांटना है और इसलिए विदेशों से मिलकर भारत के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है.’ उन्होंने कहा कि कई विदेशी अकाउंट्स भारत की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम कर रहे हैं और चुनाव आयोग पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुके हैं.
बीजेपी सांसद ने आरोप लगाया कि विदेशी प्लेटफॉर्म्स से तीन तरह का नैरेटिव सेट किया जा रहा है- पहला वोट चोरी का, दूसरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कमजोर दिखाने की कोशिश यानी ऑपरेशन सिंदूर, और तीसरा संघ व मोदी के खिलाफ लगातार हमले. उन्होंने कहा कि यह संगठित साजिश है और देश को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि अर्पित शर्मा का एक अकाउंट है, जिसने वोट चोरी के लिए लिखा और संवैधानिक संस्था को नीचा दिखाने का काम किया. यह अकाउंट यूरोप बेस्ड हैं. वहीं, एक अकाउंट है जो सिंगापुर बेस्ड है और उससे चुनाव आयोग के लिए आपत्तिजनक ट्वीट किया गया है.

RCB के मैदान पर धमाल के पीछे कौन? टिम डेविड ने लिया नाम
दिल्ली विश्वविद्यालय: बम धमकी से हड़कंप, दो कॉलेजों में तुरंत खाली करवाया गया परिसर
कहीं अगला शिकार आप तो नहीं? बढ़ते Pancreatic Cancer पर एक्सपर्ट का बड़ा खुलासा
सेहत के लिए चेतावनी: गर्मियों में ये सीड्स बढ़ा सकते हैं शरीर की गर्मी
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
MPL टीम मालिक रेमन कक्कड़ का बड़ा बयान: जमीन पर शराब बिक्री से साफ इनकार
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, बचपन से बनेंगे फिट और हेल्दी