सामने थे पायलट, फिर भी थम नहीं सकी कलह! कांग्रेस के भीतर आखिर चल क्या रहा ?
CG Congress Infighting: बस्तर दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट के स्वागत कार्यक्रम में पार्टी की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सबके सामने आ गई। केशकाल बस स्टैंड में आयोजित समारोह के दौरान कांग्रेस के दो प्रमुख गुटों के बीच खुली दूरी देखने को मिली। मंच पर एक ओर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नेताम अपने समर्थकों के साथ खड़े थे, तो दूसरी ओर पूर्व विधायक संतराम नेताम अपनी टीम के साथ मौजूद रहे। दोनों समूहों का यह स्पष्ट विभाजन अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
सचिन पायलट के आगमन के बीच इस तरह से मंच का दो हिस्सों में बंटना स्थानीय कांग्रेस राजनीति में हलचल पैदा कर गया है। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि पार्टी के भीतर चल रही खींचतान अब सार्वजनिक रूप से सामने आने लगी है, जिससे पार्टी की छवि पर भी असर पड़ रहा है।
CG Congress Infighting केवल बस्तर में ही नहीं, बल्कि धमतरी में भी देखने को मिली। इससे पहले कांग्रेस कार्यालय धमतरी में सचिन पायलट की मौजूदगी के दौरान जोरदार हंगामा हुआ। वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवेंद्र अजमानी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहना पर महापौर टिकट वितरण में दलाली का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कार्यालय के भीतर ही नारेबाजी की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इन घटनाओं ने संकेत दिया है कि टिकट वितरण, स्थानीय नेतृत्व और आंतरिक विरोध जैसे मुद्दों पर कांग्रेस में मतभेद लगातार बढ़ रहे हैं। सचिन पायलट के सामने ही गुटबाजी का इस तरह उजागर होना पार्टी की संगठनात्मक स्थितियों पर कई सवाल खड़े करता है।

ICU ब्लॉग के बाद उठे सवालों पर अमिताभ बच्चन का जवाब, बोले- मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं
3 अगस्त से शुरू होगा विधानमंडल का मानसून सत्र, संभल हिंसा रिपोर्ट पर रहेगी नजर
वाराणसी-मुंबई सुपरफास्ट एक्सप्रेस के सामने रची गई साजिश, इमरजेंसी ब्रेक से बचा हादसा
गुजरात में पटाखा फैक्ट्री विस्फोट का कहर, 10 लोगों की मौत, कई घायल
छात्र आंदोलन पर सियासत तेज, शिक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को घेरा
निशातपुरा स्टेशन का सपना हुआ साकार, तीन ट्रेनों के संचालन से होगी शुरुआत
उपद्रवियों पर दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, CJP प्रदर्शन मामले में 9 FIR दर्ज
विवाद बढ़ने पर बृज भूषण की सफाई, बोले- आहत भावनाओं के लिए क्षमाप्रार्थी हूं
मध्य प्रदेश में इमरजेंसी रिस्पॉन्स कानून पास, समय पर मदद पहुंचाने की कानूनी गारंटी
छात्र आंदोलन से संसद तक गूंजा विवाद, CJP प्रदर्शन ने बढ़ाई सियासी हलचल