‘तेरे इश्क में’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, एडवांस में ही कर डाली शानदार कमाई
धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फैंस इस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब फिल्म के आने में कुछ ही दिन बाकी हैं, ऐसे में मेकर्स ने इसकी एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म ने पहले ही दिन अच्छी कमाई कर ली है और इसकी एडवांस बुकिंग तेजी से बढ़ रही है।
एडवांस बुकिंग से बिके कितने टिकट?
रिपोर्ट के अनुसार, 'तेरे इश्क में' ने दो दिनों में एडवांस बुकिंग से भारत में 4,950 शो में लगभग 44,320 टिकट बेचे हैं, जिनकी प्री-सेल कुल 2.53 करोड़ रुपए है। शुरुआती आंकड़े काफी अच्छे हैं, जिससे पता चलता है कि फिल्म ने इस साल बॉक्स-ऑफिस पर एक और बड़ी सफलता बनने की संभावना है। हालांकि, अगर एडवांस बुकिंग अच्छी रही, तो फिल्म रिलीज से पहले ही अच्छी कमाई कर सकती है। इन आंकड़ों को देखने के बाद कहना है कि यह फिल्म पहले दिन 10-12 करोड़ तक की कमाई करेगी।
हिंदी के अलावा किन भाषाओं में रिलीज होगी 'तेरे इश्क में'
फिल्म 'तेरे इश्क में' को आनंद एल राय ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म के जरिए धनुष और डायरेक्टर आनंद एल राय तीन साल बाद वापसी कर रहे हैं। दोनों आखिरी बार 2021 में रिलीज हुई 'अतरंगी रे' में नजर आए थे। यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज हुई थी। वहीं 'तेरे इश्क में' की बात करें, तो यह एक इंटेस लव स्टोरी है, जो धनुष और कृति सेनन के इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने मिलकर लिखी है। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में धनुष के साथ कृति सेनन लीड रोल प्ले किया है। इस फिल्म को सबसे अच्छी रोमांटिक ड्रामा में से एक माना जा रहा है और अगर यह दर्शकों को पसंद आ जाती है, तो यह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करेगी, क्योंकि इस साल रोमांटिक फिल्मों का ट्रेंड काम कर गया है।

दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित
सैकड़ों साल पुरानी कब्र ने खोले इतिहास के नए राज, वैज्ञानिक भी हुए हैरान
हेयरफॉल से राहत पाने के लिए लोग अपना रहे हैं यह तरीका, जानें कितना कारगर है
Q1 नतीजों से Nestle India को मिला बूस्ट, ₹959 करोड़ के मुनाफे के बाद चढ़ा शेयर
जंतर-मंतर विवाद पर वाराणसी में बढ़ा तनाव, सड़कों पर उतरे युवा; कैंपस में सुरक्षा कड़ी
रिश्तों का सबसे खौफनाक अंत! जिन बेटों के लिए की प्रार्थना, उन्हीं ने मां-बाप की ले ली जान