जगदीप धनखड़ पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर जयराम पर होगी कार्रवाई?
राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने शिकायत को लेकर बैठक की
नई दिल्ली। राज्यसभा की विशेषाधिकार समिति ने सोमवार को राज्यसभा सांसद जयराम रमेश के खिलाफ शिकायत को लेकर बैठक की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पर राज्यसभा के तात्कालिक सभापति जगदीप धनखड़ के विरुद्ध बार-बार एवं जानबूझकर अपमानजनक टिप्पणियां करने और सार्वजनिक रूप से सभापति की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का आरोप है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह की अध्यक्षता में समिति की बैठक सोमवार सुबह विस्तार भवन में हुई। बैठक का प्रमुख एजेंडा जयराम रमेश के खिलाफ दर्ज विशेषाधिकार हनन की शिकायत था। समिति ने तय किया है कि वह जल्द ही जयराम रमेश को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाएगी।
संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी स्थायी समिति ने सभी प्रकार के मीडिया से संबंधित कानूनों के कार्यान्वयन की समीक्षा की और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के प्रस्तावों और प्रेस कौंसिल ऑफ इंडिया के विचारों को सुना। कोयला, खान एवं इस्पात स्थायी समिति ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) का संगठनात्मक ढांचा एवं प्रदर्शन एक समीक्षा विषय पर इस्पात मंत्रालय के अधिकारियों के मौखिक साक्ष्य सुने। रसायन एवं उर्वरक स्थायी समिति ने देश में दवाओं की बढ़ती कीमतों के विशेष संदर्भ में राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण की भूमिका, कार्य एवं दायित्वों की समीक्षा की और औषधि विभाग के प्रतिनिधियों से मौखिक साक्ष्य लिए।
बता दें राज्यसभा विशेषाधिकार समिति में अन्य दलों के 10 सदस्य होते हैं। यह समिति सदन या सभापति द्वारा भेजे गए हर विशेषाधिकार हनन के मामले की जांच करती है, तथ्यों के आधार पर तय करती है कि उल्लंघन हुआ है या नहीं और अगर हुआ है तो उसकी प्रकृति, कारण और उचित सिफारिशें सदन को प्रस्तुत करती है। जरुरत पड़ने पर समिति यह भी बताती है कि उसकी सिफारिशों को लागू करने की क्या प्रक्रिया अपनाई जा सकती है।

अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त
सपा की महिला नेता सीमा राजभर पर कानूनी कार्रवाई, बलिया में दर्ज हुआ मुकदमा
बागी सांसदों के खिलाफ उद्धव ठाकरे को सुप्रीम कोर्ट से राहत, लोकसभा सचिवालय समेत सभी पक्षों को नोटिस
भारत की QUAD बैठक में मजबूत मौजूदगी, जयशंकर ने सुरक्षा से लेकर सहयोग तक रखी बात
हथियारबंद बदमाशों से रहें सतर्क, 'चड्डी-बनियान गैंग' को लेकर अलर्ट जारी
राहुल गांधी का दावा- 10 साल में 152 पेपर लीक, एक भी दोषी को नहीं मिली सजा
भोजशाला विवाद: मुस्लिम पक्ष की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई
बवाना हेलमेट फैक्ट्री में आग का तांडव, मलबे से मिला एक शव
नगर निगम की बड़ी मुहिम, संदिग्ध बिल्डिंग नक्शों की जांच तेज
कैलाश विजयवर्गीय के घर विरोध करने पहुंचे दंपति पर पुलिस सख्त, हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ