गुरु साहिब ने सिखाया सत्य और न्याय के लिए खड़े होना—सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस पर तीन दिवसीय भव्य समागम का आयोजन किया जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता व कई मंत्रियों ने इस समागम में भाग लिया।
सीएम गुप्ता ने एक्स पर किया पोस्ट
इस दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि लाल किले में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस पर दिल्ली सरकार द्वारा रविवार से आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भारत की आत्मा में सदैव अमर रहेगा
समागम में गुरु साहिब के जीवन–प्रेरणा को समर्पित लाइट एंड साउंड शो, विरासत संग्रहालय, पावन कीर्तन और कवि दरबार, आस्था, संस्कृति और राष्ट्रीय गौरव का अद्वितीय संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। धर्म, स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा के लिए अपने पवित्र शीश का बलिदान देकर गुरु साहिब ने संपूर्ण विश्व को यह प्रेरणा दी कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना ही मानव धर्म का परम स्वरूप है। उनका यह अद्वितीय बलिदान भारत की आत्मा में सदैव अमर रहेगा।
अमर विरासत की जीवंत साक्षी
उन्होंने लिखा कि दिल्ली इस अमर विरासत की जीवंत साक्षी है। चांदनी चौक स्थित पावन सीसगंज साहिब गुरुद्वारा हमें निरंतर याद दिलाता है कि दूसरों की आस्था और अधिकारों की रक्षा ही सच्ची सेवा है।
सामूहिक संकल्प का उत्सव
इसी पवित्र विरासत के सम्मान में राष्ट्र–स्वाभिमान के प्रतीक लाल किले की प्राचीरों पर यह भव्य आयोजन सम्पन्न हो रहा है, जहां से सदियों से धर्म, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्र की आत्मा के प्रति कृतज्ञता और सामूहिक संकल्प का उत्सव है।
जीवन में धारण करें गुरु साहिब के आदर्श
आइए, हम सभी गुरु साहिब के आदर्शों को अपने जीवन में धारण करें। सत्य, मानवता और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहें ।आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं। आइए और इस पावन विरासत के साक्षी बनें। इस अवसर पर दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा सहित सिख गुरुद्वारा समितियों के अनेक प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियां प्रारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. यादव पन्ना में 204 करोड़ रूपए से अधिक राशि के 22 विकास कार्यों की देंगे सौगात
संसद में NEET विवाद पर बढ़ा सियासी टकराव, राहुल गांधी की बैठक से क्या निकलेगा हल?
CJP प्रोटेस्ट विवाद: सरकार ने कहा- संवाद के रास्ते खुले, 4 बार भेजा बातचीत का न्योता
हापुड़ में 6 साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया केस
शिक्षा पर कितना निवेश, कितना बदलाव? मोदी सरकार के 12 साल का डेटा आया सामने
झाबुआ रेल विवाद: 6 घंटे इंतजार के बाद यात्रियों ने रोका ट्रैक, बोले- लोकल को दी जा रही प्राथमिकता
अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन की सजा पर अब अगली तारीख, कोर्ट में क्यों टला फैसला?
'युवा सीधे संवाद चाहते हैं', विक्रमादित्य सिंह ने PM मोदी को दिया सुझाव